बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की हाल ही में फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर सामने आया है। इस फिल्म के ट्रेलर पर दर्शक लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों ने आलिया को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया है। हालांकि उनके सपोर्ट में विक्रम भट्ट समेत अन्य सितारे सपोर्ट में आए हैं। फिल्म के ऐकशन डायरेक्टर Craig Macrae ने आलिया और शरवरी की तारीफ की है।

 

उन्होंने बताया कि दोनों अभिनेत्रियों ने बहुत ज्यादा मेहनत और तैयारी की है। फिल्म में लगातार इंटेंस ऐक्शन सीक्वेंस है। आलिया के बारे में बात करते हुए ऐक्शन निर्देशक ने कहा कि ऑडियंस को अभिनेत्री से कुछ नया देखने को मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: 2 बार ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हुए म्यूजिक प्रोड्यूसर टे कीथ की मौत

ऐक्शन डायरेक्टर ने की आलिया की तारीफ

Craig Macrae ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'आलिया बाकी अभिनेत्रियों के मुकाबले काम के मामले में कमाल की हैं। उन्होंने अल्फा के लिए बहुत मेहनत और तैयारी की है। वह फिल्म के लिए पूरी तरह से समर्पित थी। उनकी मेहनत आपको स्क्रीन पर जरूरी दिखेगी। आलिया और शरवरी, दोनों ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'ऐक्शन थ्रिलर फिल्म में स्किल ट्रेनिंग, स्टंट ट्रेनिंग के लिए फिजिकल फिटनेस बहुत मायने रखती है। ऐसा बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है जो एक फिल्म के लिए अपना सब कुछ लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आलिया के ऐक्शन सीन्स की जमकर तारीफ की हैं। कुछ लोगों ने उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया है।

 

यह भी पढ़ें: क्या होगी '3 इडियट्स' के सीक्वल की कहानी? राजकुमार हिरानी ने दिया हिंट

'अल्फा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

'अल्फा' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आलिया के किरदार का नाम सीता है और उन्हें यह नाम अपनी मां की वजह से मिला है। फिल्म के ट्रेलर में सीता एक राजकुमारी की कहानी बताती हैं जो लड़ती है और अपनी किस्मत खुद लिखने का फैसला करती है। वहीं शरवरी एक ऐसे महिला के किरदार में है जिस पर आलिया बिल्कुल भरोसा नहीं करती है। हालांकि बाद में दोनों साथ में मिलकर एक टीम की तरह काम करते हैं और दुश्मनों से पंगा लेते हुए नजर आते हैं।

 

इस फिल्म में अनिल कपूर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और बॉबी देओल विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन यश राज फिल्म्स ने किया है और इसके निर्देशक शिव रवैल है। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।