आलिया भट्ट ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। अपने ग्लैमरस लुक से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें विदेशी मीडिया के फोटोग्राफर्स इग्नोर करते हुए नजर आए। वे आलिया के बाजी बाकी कलाकारों की फोटो लेते दिखाई दिए।। इस वजह से सोशल मीडिया पर आलिया को जमकर ट्रोल भी किया गया था।
आलिया के सपोर्ट में उनकी मां सोनी राजदान और सोनू सूद ने ट्वीट किया था। अब इस लिस्ट में अमीषा पटेल का नाम भी जुड़ गया है। अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्रोलिंग कल्चर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने दो ट्वीट भी किए हैं।
यह भी पढ़ें: 'पती पत्नी और वो दो' को मिला फीका रिस्पॉन्स, नहीं तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड
ट्रोलिंग कल्चर पर फूटा अमीषा का गुस्सा
अमीषा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'हाल ही में कुछ ऐसी चीजें हुई हैं जिन्होंने साफ कर दिया कि हमारी खुद की मानसिकता दूसरों को नीचे गिराने की है। हम खुद को एक राष्ट्र और एकजुट कहते हैं लेकिन क्या हम सच में है?'
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'यहां भारत में अभिनेताओं को अपने ही लोग बुरी तरह से ट्रोल करते हैं जितना कि हॉलीवुड सितारों को उनके अपने देश में किया जाता होगा जो बहुत दुखद है। चाहे वह किसी भी भारतीय कलाकार की उपस्थिति हो या किसी बड़े कार्यक्रमों में पोषाक हो। ये दुर्भाग्य पूर्ण बात है कि अपने ही लोग निशाना बनाते हैं। यह शर्म की बात है।'
यह भी पढ़ें: 60 की उम्र में सलमान खान पड़े अकेले, फैंस ने भाईजान को दी शादी की सलाह
आलिया ने ट्रोलर को दिया था जवाब
आलिया भट्ट के कमेंट सेक्शन में एक शख्स ने लिखा, 'कितने दुख की बात है आपको किसी ने नोटिस नहीं किया?' इस पर आलिया ने जवाब देते हुए लिखा, 'दया क्यूं लव? तुमने मुझे नोटिस किया'
आलिया हुई थीं ट्रोल
आलिया का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह जमकर पोज दे रही थीं लेकिन फोटोग्राफर्स उनकी बजाय किसी और सितारे की तस्वीर खींच रहे थे। इससे ऐसा लग रहा था कि विदेशी फोटोग्राफर्स आलिया को पहचान नहीं पाए और उन्हें इग्रोर कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। जबकि इस वायरल वीडियो की सच्चाई उसका एंगल है। जहां से आलिया को कैप्चर किया था उसमें ऐसा दिख रहा था लेकिन सच में ऐसा नहीं था।
