बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी काम कर रहे हैं। वह फिल्मों से लेकर टीवी तक पर छाए हुए हैं। इन दिनों वह टीवी के मोस्ट पॉपुलर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' को होस्ट कर रहे हैं। इस शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कुछ दिनों से अमिताभ के रिटायरमेंट की खबर चर्चा में थी जिस पर उन्होंने खुद जवाब दिया है।
अमिताभ ने रिटायरमेंट की खबरों को अफवाह बताया है। बिग बी ने बताया कि जब उन्होंने अपने पिछले ब्लॉग में रिटायर होने का समय आ गया है लिखा था तो उसका मतलब दिन भर के काम के बाद आराम करने और सोने जाने से था न कि ऐक्टिंग या होस्टिंग करियर छोड़ने से था।
यह भी पढ़ें: देवानंद फिल्म में नहीं चाहते थे 'दम मारो दम' गाना, फिर जीनत पर क्यों फिल्माया?
बिग बी ने रिटायरमेंट की खबर को बताया गलत
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'मैंने अपने ब्लॉग में लिखा था कि देर हो गई है, रिटायर होने का समय हो गया है। जिसका मतलब है कि हम सब जानते हैं कि देर हो गई और अब सोने का समय है। और यह मीडिया देश की अंतरात्मा सबसे बड़ी खबर देने वाला है।' अपने ब्लॉग में उन्होंने अपने रिटायरमेंट की खबर को लेकर एक अखबार की कटिंग भी शेयर की है।
उन्होंने रिटायरमेंट की बात पर जोर देते हुए लिखा, 'जी नहीं हुजूर मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं। अंग्रेजी में इसका मतलब है कि मैं अब सोने जा रहा हूं और वहां मान्यवर आपको आने का निमंत्रण नहीं है।'
यह भी पढ़ें: सिडनी स्वीनी ने ऐड में कपड़े की बजाय खेलकूद के सामान से ढका अंग, मचा बवाल
'केबीसी 18' होस्ट कर रहे हैं अमिताभ
अमिताभ 'केबीसी' का 18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। वह इस शो से तब से जुड़े जब से प्रसारित हुआ था। हालांकि बीच में एक साल के लिए 2007 में इस शो को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। फिर अगले साल से दोबारा अमिताभ बच्चन ने बतौर होस्ट शो में वापसी की थी।
वहीं अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अश्वत्थामा के रोल में नजर आए थे। फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है। इस फिल्म में भी फिर से वह अश्वत्थामा के रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा भी उनके कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।
