अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के बेस्ट ऐक्टर हैं। उन्होंने सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में काम किया है। वह इन दिनों क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में नजर आ रहे हैं। शो में वह अक्सर कंटेस्टेंट्स से अपनी दिल की बात कहते हैं और कई बार उनकी कहानी सुनकर भावुक भी हो जाते हैं।

 

अमिताभ बच्चन ने 2026 की कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडालिस्ट बोरगोहेन, झंडू कुमार, शर्मिला धनखड़ और अस्मिता डे से केबीसी के स्पेशल एपिसोड में बात की। अस्मिता ने अमिताभ से पूछा कि जैस हम एथलीट को ट्रेनिंग के दौरान गलती होने पर डांट सुनना पड़ता था। क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है?

 

यह भी पढ़ें: 'प्रेम कीटाणु' का टीजर आते ही जियो हॉटस्टार से हटी फिल्म 'प्रेमलु', भड़के लोग

हाईट की वजह से बिग बी को झेलना पड़ा रिजेक्शन

अमिताभ ने कहा, 'हमको बड़ी डांट पड़ी है, शुरू- शुरू में तो बहुत डांट पड़ी थी। तुमको कुछ आता नहीं है ऐक्टिंग- वेक्टिंग। तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ।' उन्होंने आगे कहा, 'जब मुझे काम मिला तो कहते थे कि ठीक है जाओ और वहां खड़े होकर डायलॉग बोलो। उसके बाद कहते, क्या इस डायलॉग को कहने का कोई और तरीका है। वे मुझे डांटते और फिर ठीक करते, धीरे-धीरे मैं बेहतर हुआ।'

 

अमिताभ ने बताया कि एक बार उन्हें लेट आने के लिए डांट पड़ी थी। उन्होंने कहा, 'मैं आमतौर पर शूट पर टाइम से आ जाता हूं। एक बार मैं लेट था। फिल्म का डायरेक्टर सेट के बाहर ही खड़ा था। मैं किसी और की गाड़ी से आ रहा था क्योंकि उस समय मेरे पास अपनी गाड़ी नहीं थी। जब मैं पहुंचा, डायरेक्टर ने मुझे देखा और कहा कि शूटिंग खत्म हो गई। उन्होंने मुझे कहा कि तुम यहां से बाहर निकल जाओ।'

 

यह भी पढ़ें: 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी को खा गए पूरन गब्बी, विलेन के रोल में जीता दिल

 

'केबीसी' 10 अगस्त से सोनी टीवी पर सोमावार से शुक्रवार तक रात 9 बजे प्रसारित होता है। इस बार शो की थीम 'सोचना पड़ेगा' है। वहीं अमिताभ आखिरी बार' कल्कि 2898 एडी' में नजर आए थे। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण , कमल हासन समेत अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह एक सुपरहिट फिल्म है जिसने 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब इस फिल्म की सीक्वल की शूटिंग हो रही है।