भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। लोगों का दावा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों एक -दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। इन दिनों आम्रपाली दुबे 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ दिनेश लाल निरहुआ, पवन सिंह और काजल राघवानी भी हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में आम्रपाली से तीखे सवाल पूछे गए जिसे सुनकर वह भड़क गईं।
आम्रपाली से शो के होस्ट शुभांकर मिश्रा ने पूछा, 'दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आपके भइया हैं?' इस पर उन्होंने कहा कि नहीं, मेरे को एक्टर है। उसके बाद उनसे पूछा गया, 'क्या सिर्फ को एक्टर हैं?' उन्होंने जवाब में कहा, 'बिल्कुल और कुछ नहीं है।'
यह भी पढ़ें: 'तुम लंबे हो, घर जाओ', अमिताभ को लंबी हाईट की वजह से झेलना पड़ा था रिजेक्शन
क्यों भड़क गईं आम्रपाली?
शुभांकर ने आगे कहा, 'स्वीकार क्यों नहीं कर लेते हो? आप उनसे प्यार करते हो, उनके बच्चे लोगों का ध्यान भी रख लेते हो। उनके स्कूल चले जाते हो। इस पर आम्रपाली ने कहा कि बिल्कुल उनके बच्चे मेरे अच्छे दोस्त है। फिर आप स्वीकार क्यों नहीं करते हो? उनको अपनी पत्नी से प्यार नहीं है। वह अपने घर नहीं जाते हैं। आप ही से रिश्ता है।'
इन सवालों को सुनकर आम्रपाली भड़क जाती हैं और कहती हैं? 'मेरे बारे में बात करने से पहले सोचिएगा आप किसके बारे में बात कर रहे हैं?' इसके अलावा आम्रपाली का एक और प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं जिनका उन्होंने क्या जवाब दिया? यह तो एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा। शो में काजल राघवानी ने भी आम्रपाली पर आरोप लगाया था कि वह दोनों सिर्फ दोस्त है तो पत्नी की जगह पर वह क्यों निरहुआ के साथ कुंभ में नहाने गई थीं?
यह भी पढ़ें: 'प्रेम कीटाणु' का टीजर आते ही जियो हॉटस्टार से हटी फिल्म 'प्रेमलु', भड़के लोग
निरहुआ ने पत्नी को लेकर क्या कहा था?
दिनेश लाल निरहुआ ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते हैं। उनकी शादी जबरदस्ती हुई थी। वह सिर्फ पति होने की जिम्मेदारियां पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने बच्चों से हमेशा यही कहा अपनी जिंदगी में जो मन हो उसे ही करना।
