निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर बज बना हुआ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया है। फिल्म से रणबीर का फर्स्ट लुक सामने आया था जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। अब इस पूरे विवाद पर अरुण गोविल ने रिएक्शन किया है। उन्होंने रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' में भगवान राम का रोल निभाया था। इस किरदार से वह घर-घर में फेमस हुए थे। उनका किरदार इतना प्रभावी था कि लोग उन्हें सच में भगवान राम मानने लगे थे।
Variety India को दिए इंटरव्यू में अरुण ने रणबीर के भगवान राम बनने पर अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे किरदार ने ऐसा बेंचमार्क सेट किया है कि दर्शक किसी भी अन्य किरदार को पसंद नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या बॉबी देओल की 'बंदर' है महिला विरोधी फिल्म? निर्माता ने दिया जवाब
अरुण गोविल ने रणबीर के 'राम' बनने पर दिया जवाब
अरुण गोविल ने कहा, 'भगवान राम के किरदार में मेरा प्रदर्शन एक कसौटी बन गया है। यह किरदार आज भी लोगों के दिल और दिमाग में जिंदा है और कोई भी किसी दूसरे राम को देखना नहीं चाहता है। आप जानते हैं मेरी रामायण किसी भी समय कहीं चलती रहती है। आज भी उत्तर और मध्य भारत में जब भी मेला या तमाशा होता है तो राम की तस्वीर बेची जाती हैं तो उन पर मेरा चेहरा होता है। इसलिए मैं भगवान राम का किरदार निभा चुके अभिनेताओं की परफॉर्मेंस के बारे में कोई बात नहीं करूंगा।'
जब अरुण से रणबीर कपूर के राम बनने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इस पर कुछ नहीं सकता हूं लेकिन वह कमाल के ऐक्टर हैं, जिसमें कोई शक नहीं है। वह कमाल के आदमी हैं। मैंने पहले भी कहा कि हर कलाकार अपने हिसाब से उस किरदार को निभाता है। उन्होंने अपने अंदाज में भगवान राम का किरदार निभाया है।'
यह भी पढ़ें: वाशु भगनानी ने टिप्स पर किया 400 करोड़ रुपये का केस, रुक सकती है नई फिल्म
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
नितेश तिवारी की 'रामायण' दो हिस्सों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में माता सीता का रोल साई पल्लवी और यश ने रावण का रोल प्ले किया है। इस फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है। यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म होने वाली है। रामायण पार्ट 1 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
