आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। पहले वीकेंड पर फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया है। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में 34% की ग्रोथ देखने को मिली है। यह फिल्म कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है।
'पति पत्नी और वो दो' का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। पहले दिन फिल्म ने 4 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला और 5.75 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन फिल्म ने 7. 75 करोड़ की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें: 60 की उम्र में सलमान खान पड़े अकेले, फैंस ने भाईजान को दी शादी की सलाह
नहीं तोड़ पाई सीक्वल का रिकॉर्ड
Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीन दिनों में 21 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 24 करोड़ का बिजनेस किया है। 2019 में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति पत्नी और वो' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने तीसरे दिन 14.51 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 35. 94 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म का निर्देशन भी मुदस्सर अजीज ने किया था।
'पति पत्नी और वो दो' में विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, विशाल वशिष्ठ और दीपिका अमीन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इससे पहले आयुष्मान की हॉरर- कॉमेडी 'थामा' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थी।
यह भी पढ़ें: 'कर्तव्य' में सैफ के अलावा छाए ये कलाकार, स्क्रीन टाइम कम लेकिन दमदार ऐक्टिंग
वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्में
वहीं वामिका गब्बी की बात करें तो उनकी हाल ही में अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई। फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। उनकी अपकमिंग साउथ निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ आ रही हैं। इस फिल्म का नाम डीसी है जिसका ट्रेलर कुछ ही दिन पहले रिलीज हुआ था। ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। जबकि सारा अली खान और रकुल प्रीत की आने वाली फिल्मों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
