पॉपुलर कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो गया है। इस शो के रिलीज का दर्शको को बेसब्री से इंतजार था। इस शो की अपनी फैन फॉलोइंग है। टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई रियलिटी शोज पहले से आ रहे हैं जो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। इस लिस्ट में लॉक अप 2' और 'द अलायंस' का नाम शामिल है।
6 सितंबर को 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर है। इस बार बिग बॉस को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। आइए उन शो के बारे में जानते हैं जो 'बिग बॉस 20' की चमक को फीका कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस 20' का प्रोमो आउट, कब से शुरू होगा शो? पुराने खिलाड़ी आएंगे नजर
'बिग बॉस 20' को मिलेगी इन शोज से टक्कर
द ट्रेटर्स
करण जौहर का शो 'द ट्रेटर्स' अमेजन प्राइम पर 13 अगस्त से ऑन एयर होने वाला है। इस शो में 21 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं। इस बार करण के शो में
मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी समेत कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं। इन कंटेस्टेंट्स की गेम को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है।
भोजपुरी बवाल
जियो हॉटस्टार पर 'भोजपुरी बवाल' शुरू हो गया है। इस शो में भोजपुरी के बड़े कलाकार पवन स्टार, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल निरहुआ, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव नजर आ रहे हैं। इस शो में इन कलाकारों की रियल लाइफ को देखने का मौका मिलेगा।
कौन बनेगा करोड़पति 18
अमिताभ बच्चन का क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के ऑन एयर होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिग बी ने इस शो की शूटिंग शुरू कर दी है। यह शो 10 अगस्त से ऑन एयर होने वाला है जिसे आप सोनी टीवी पर देख सकते हैं। इस शो को आप सोनी लिव एप पर भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान मेरी मौसी है', सनी देओल ने क्यों दोहराया पिता धर्मेंद्र का बयान?
खतरों के खिलाड़ी 15
रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' शुरू हो चुका है। यह एक स्टंट रियलिटी शो है जिसमें इस बार पुराने और नए खिलाड़ी जोड़ियों में खेल रहे हैं। शो के पहले एपिसोड को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
इंडिया के टॉप 1 %
अनिल कपूर मजेदार क्विज शो 'इंडिया के टॉप 1%' लेकर आ रहे हैं। इस शो में कंटेस्टेंट्स से सिर्फ सवाल नहीं पूछा जाएगा, उन्हें लॉजिक, ऑब्जर्वेशन और प्रेशर के साथ फैसला लेना होगा। यह शो स्टारप्लस पर आने वाला है। इस शो के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
