'बिग बॉस 20' के दूसरे हफ्ते में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान अर्शिफा खान और स्काउट ओपी के बीच में झगड़ा होता है। इस झगड़े के दौरान अर्शिफा स्काउट की आंखों में जानबूझकर रंग फेंकती है। इसके बाद स्काउट अपना आपा खो देते हैं।
झगड़े के बाद स्काउट अपनी यूट्यूब कम्युनिटी से सपोर्ट की मांग करते हैं। आइए जानते हैं अर्शिफा और स्काउट ओपी के बीच में क्या हुआ?
यह भी पढ़ें: 'कोर्ट में कर रहे ड्रामा', SC ने राजपाल यादव को 2 Cr चुकाने का आखिरी मौका दिया
अर्शिफा और स्काउट ओपी में हुआ झगड़ा
बिग बॉस का प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में बिग बॉस घरवालों से कहते हैं, 'कैप्टेंसी टास्क में महिला सदस्य रंग फेंकेंगी और पुरुष सदस्य रंगे जाएंगे। इसके बाद अर्शिफा और स्काउट में झगड़ा हो जाता है। स्काउट कहते हैं, 'बच्चों को रूल्स ही नहीं पता है। बिग बॉस क्या खेलेंगे।' इसके बाद अर्शिफा स्काउट की आंखों में रंग फेंक देती हैं। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा बढ़ जाता है।
अर्शिफा बार-बार स्काउट पर रंग फेंकती है। दोनों में बहसबाजी होती हैं। स्काउट बुरी तरह से भड़क जाते हैं और कहते हैं कि यही पटककर मारूंगा। इस बात को लेकर घर में बवाल हो जाता है। तौकीर काजी स्काउट को समझाते हैं कि सब सही था लेकिन तुझे ये नहीं बोलना चाहिए था। इसके बाद स्काउट रोने लगते हैं। उन्हें लगता है कि घरवाले उनका सपोर्ट नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या 83 साल की उम्र अमिताभ बच्चन ले रहे हैं रिटायरमेंट? बिग बी ने दिया जवाब
स्काउट ने यूट्यूब कम्युनिटी से मांगा सपोर्ट
वह टास्क खत्म होने के बाद कैमरे के सामने कहते हैं कि वह अकेले सबके खिलाफ लड़ेंगे लेकिन इस चीज को ऐसे नहीं छोड़ेंगे। वह अपनी यूट्यूब कम्युनिटी से भी सपोर्ट की मांग करते हैं। स्काउट ओपी यूट्यूब पर पॉपुलर गेमर हैं। उनकी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग हैं। वहीं, अर्शिफा खान भी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती हैं और उनके 29 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
गेम में पहले ही हफ्ते से अर्शिफा का कुछ सदस्यों से लगातार झगड़ा हो रहा है जिसमें से एक आम्रपाली दुबे भी हैं। आम्रपाली और अर्शिफा के बीच में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था।
