बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले ही शो को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है। सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे और इस बार भी कई जाने-पहचाने चेहरे घर में एंट्री लेने वाले हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें एक कंटेस्टेंट काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। प्रोमो में चेहरा साफ नहीं दिखाया गया है लेकिन इसे लेकर चर्चा है कि ये अभिनेत्री ईशा रिखी हो सकती हैं। ईशा रिखी रैपर बादशाह की एक्स वाइफ हैं।
प्रोमो में ईशा जैसी दिखने वाली कंटेस्टेंट अपने पुराने रिश्ते और दिल टूटने की बात करती नजर आती हैं। वह काफी भावुक हो जाती हैं और अपनी बात बताते हुए रोने लगती हैं। इस प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शो में ईशा रिखी की एंट्री होने वाली है।
यह भी पढ़ें: 'जानकारी न हो तो मत बोलो', स्वरा भास्कर के ‘जौहर’ बयान पर खफा मैथिली
प्रोमो में क्या दिखा?
नए प्रोमो में कंटेस्टेंट अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए कहती हैं कि जब दिल टूटता है तो इंसान के लिए उस दर्द से बाहर निकलना आसान नहीं होता। यह बात करते हुए वह भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं। प्रोमो में उनका चेहरा साफ नहीं दिखाया गया है जिससे लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
प्रोमो के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि यह कंटेस्टेंट ईशा रिखी हैं। ईशा का नाम पिछले कुछ समय से ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में भी सामने आ रहा था।
बिग बॉस 20 में क्या है खास?
‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। इस बार शो की थीम ‘तथास्तु’ रखी गई है जिसका मतलब है कि कंटेस्टेंट्स को गेम में एक बार फिर आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। शो जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे से देखा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: 'लोगों को पतली लड़कियां पसंद...', रिताभरी चक्रवर्ती का छलका दर्द
शो शुरू होने से पहले ही बिग बॉस के नए घर की झलक भी सामने आ गई है। इस बार घर को काफी अलग तरीके से सजाया गया है। घर में जगह-जगह जानवरों की डिजाइन देखने को मिल रही है। वहीं गार्डन एरिया में एक बड़ा पेड़ और उस पर लिपटा सांप नजर आ रहा है। घर में शार्क के शेप का स्विमिंग पूल भी बनाया गया है। इसके अलावा घर में एक खास ‘रूम 20’ और ‘2X रूम’ भी होगा जो शो के गेम में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
