टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शो में सबसे पहले कप्तान यंग डीएसए बने थे। दूसरे हफ्ते में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर बवाल हुआ।

 

मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में यंग फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए और बाकी घरवाले उन्हें संभालते हुए दिखाई दिए। यंग ने कहा कि शो में माही ने मुझसे कहा था कि वह मेरा हमेशा साथ देगी लेकिन टास्क आते ही साथ छोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें: रियल लाइफ में ग्लैमरस है Mirzapur की डिंपी, अब 'वेटिंग है' में चमकीं हर्षिता गौर

फूट फूटकर रोए यंग डीएसए

यंग डीएसए ने कहा, 'यार टास्क होने से पहले तक माही मेरे साथ डांस कर रही थी। टास्क के बाद से ऐसा पलटी। मेरे लोग है तो मुझे अपना मानना चाहिए ना। अगर वह मुझे अपना मानते ही नहीं है तो फिर कैसे मेरे लोग? यह तो सिक्का पलटी हो गई ना ब्रो। मगर उसने मुझसे हमेशा बोला था कि मैं तेरे साथ हमेशा रहूंगी। रात में मैरी कॉम बोलीं कि माही कह रही थी मैं बहुत बड़ी गलती किया यंग को अपना बेटा बनाकर। मेरी बेटी की कसम खा कर और गाली दिया। अब मुझे लग रहा है कि मैं हार गया।'

 

 

यंग बहुत ज्यादा रोने लगते हैं। वह कहते हैं कि मेरा साथ हमेशा ही ऐसा होता है लोग बोलेंगे प्यार करते हैं, प्यार करते हैं। पीछे से धोखा दे देते हैं। मैंने क्या गलत किया ब्रो। ब्रो मैंने उसे मां और बहन बोला।

 

यह भी पढ़ें: Rise and Fall 2 में दिखेंगी प्रियंका चाहर और स्वरा भास्कर, कब से शुरू होगा शो?

गुल्लू बने दूसरे कप्तान

यह टास्क गर्ल्स वर्सेज बॉयज हुआ था जिसमें लड़कियों को लड़कों पर रंग फेंकना था और लड़कों को बचाव करना था। इस टास्क में अर्शिफा और स्काउट में झगड़ा हुआ था। उसके बाद स्काउट का ईशा से बहसबाजी हुई थी। आखिर में गुल्लू ने इस टास्क को जीता और घर के दूसरे कप्तान बने।