बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अपनी फिल्म 'बंदर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। पहली बार दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं।
इस फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी ने किया है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह एक महिला विरोधी फिल्म है। अब इस विवाद पर निखिल ने अपना रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें: वाशु भगनानी ने टिप्स पर किया 400 करोड़ रुपये का केस, रुक सकती है नई फिल्म
महिला विरोधी नहीं है बॉबी की फिल्म
निखिल ने कहा कि हमारी फिल्म महिलाओं के खिलाफ नहीं है। बल्कि एक व्यक्ति के न्याय मिलने पर है। साथ ही ट्विशा शर्मा के साथ जो भी हुआ उसे हम सब देख रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। अगर कोई अपराध हुआ है और जो भी लोग उसमें शामिल है उन सबको सजा मिलनी चाहिए। यह एंटी वुमन फिल्म नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, 'हमें ये समझना चाहिए कि कोई यह नहीं कह रहा है कि किसी महिला के साथ गलत हुआ है तो उस पर यकीन मत करो लेकिन न्याय पर यकीन करना जरूरी है। हम किसी जेंडर से ज्यादा न्याय पर यकीन करना चाहिए। यही हमारे संविधान की खासियत है। यहीं लोकतंत्र की नींव है। हमेशा न्याय की जीत होनी चाहिए।'
यह भी पढ़ें: कामवाली की 10 हजार की सैलरी को ज्यादा बताया, अब ट्रोल हो रहीं कीर्ति कुल्हारी
क्या है 'बंदर' की कहानी?
फिल्म में बॉबी समीर मेहरा का किरदार निभा रहे हैं जो डेटिंग एप पर एक लड़की से मिलता है, उससे चैट करता है। वहीं लड़की समीर पर आरोप लगाती है कि उसके साथ गलत हुआ। जबकि समीर का कहना है कि लड़की का दावा झूठा है और उसे फंसा रही है। समीर को जेल हो जाती है। 'बंदर' में सबा आजाद, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह एक डॉर्क थ्रिलर मूवी है।
वहीं, बॉबी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट 'अल्फा', 'जन नायगन', 'तीन कौवे' शामिल हैं। वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे।
