अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा मे रहते हैं। वह अक्सर किसान आंदोलन पर खुलकर बात करते हैं। जब उनसे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी को लेकर सवाल पूछा गया था कि उन्होंने कहा कि उन्हें इस राजनीति से दूर रखें। अब सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि वह दिलजीत के बयान से दुखी है। 

 

उन्होंने अपने एक वीडियो में कहा था, 'उन्हें अभिनेता और सिंगर दिलजीत से कोई मैसेज नहीं आया है। मुझे उम्मीद थी कि वह मैसेज करेंगे। उन्हें कुछ तो कमेंट करना चाहिए युवाओं का थोड़ा जोश बढ़ेगा, गानों से जोश बढ़ते हैं लेकिन बोलके भी कुछ। इस मूवमेंट के बारे में, युवाओं के मुद्दों के बारे में कुछ तो बोलना चाहिए।' जब उनसे पूछा गया कि दिलजीत से निराश हैं, तो उन्होंने माना कि थोड़ा सा निराश हूं।

 

यह भी पढ़ें: इन वुमन सेंट्रिक फिल्मों ने उड़ाया गर्दा, क्या आलिया की 'अल्फा' तोड़ेगी रिकॉर्ड?

दिलजीत ने सीजेपी से क्यों बनाई दूरी?

दिलजीत ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया था। इस दौरान एक फैन ने पंजाबी में पूछा, 'भाई जंतर मंतर पर आंदोलन चल रहा है।' इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'जंतर- मंतर पर कौन सा आंदोलन चल रहा है। मुझे इन सबसे दूर रखें। मैं एक कलाकार हूं, मैं राजनेता नहीं हूं। हमेशा सबकुछ ठीक नहीं हो सकता है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे किसी आंदोलन के बारे में पता नहीं है। मुझे नहीं पता कि आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं? जो लोग आंदोलन कर रहे हैं उन्हें मुबारक, उन्हें मुबारक जिनके लिए आंदोलन हो रहा है, उन्हें वी मुबारक।'

 

यह भी पढ़ें: 'अल्फा' में आलिया पड़ीं फीकी, शरवरी ने लूटी लाइमलाइट, फिल्म की कहानी है बोरिंग

 

सीजेपी की शुरुआत सोशल मीडिया पर हुई थी। इस पार्टी ने आंदोलन तब शुरू किया था जब नीट का पेपर लीक हुआ था। इस मामले में आंदोलनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की थी।

 

वहीं, दिलजीत के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी हाल ही में फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में है। यह एक लव स्टोरी फिल्म है।