टीवी एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से कोई भी कलाकार घर-घर में फेमस हो सकता है। छोटे पर कई ऐक्टर्स आते हैं और चले जाते हैं। दर्शक कुछ कलाकारों को भूल जाते हैं तो कुछ दशकों तक याद रखते हैं। हम आपको टीवी की उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने बहू के किरदार में अमिट छाप छोड़ी है। उनकी मासूमियत और दमदार ऐक्टिंग ने उन्हें घर-घर में फेसम कर कर दिया।
इस लिस्ट में हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम शामिल है। ये अभिनेत्रियां एक समय पर टीवी की टीआरपी क्वीन कहलाती थीं लेकिन आज ये कहां गायब हैं?
यह भी पढ़ें: कृति ने कैलोरी डेफिसिट डाइट से घटाया वजन, पहली बार फॉलो किया स्ट्रिक्ट रूटीन
'कहां गायब हैं टीवी की ये बहुएं?
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से की थी। इस शो के बाद वह 'ये हैं मोहब्बतें' में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने इश्तिा भल्ला का रोल प्ले किया था जो घर-घर में पॉपुलर हुआ था। वह लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। वह इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।
दीपिका सिंह
टीवी शो 'दीया और बाती हम' में दीपिका सिंह ने संध्या बींदणी का रोल प्ले किया था। इस किरदार में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। वह अब लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहती हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने गोपी बहू का रोल प्ले किया था। इस किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थीं। इसके बाद वह किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं। वह अब अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'भूत बंगला' के लिए अक्षय ने ली मोटी रकम, वामिका या तब्बू कौन ज्यादा महंगा?
रुचा हसब्रिस
'साथ निभाना साथिया में' अभिनेत्री रुचा हसब्रिस ने राशि मोदी का किरदार निभाया था। इस रोल में उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 2015 में उन्होंने शादी कर ली और उसके बाद से वह छोटे पर्दे से गायब है।
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ को शो 'ससुराल सिमर का' से घर-घर में पहचान मिली थीं। इस शो के बाद उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बना ली। वह अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं।
