अभिनेत्री और मंडी की सांसद कंगना रनौत ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' में वीर दास के साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच में किसिंग सीन हुआ था। एक वीडियो में दावा किया जा रहा था कि इस सीन के दौरान कंगना ने वीर दास के होंठ को काट दिया था। अब इस दावे पर वीर दास ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। वीर दास ने इस दावे को बेबुनियाद और गलत बताया है। इस पर कंगना ने भी अपना जवाब दिया और वीर दास का शुक्रिया किया है। आइए जानते हैं कि कैसे शुरू हुआ था यह विवाद?


सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में सीनियर जर्नलिस्ट सिमी चंडोक शामिल हुई थी। उन्होंने फिल्म रिवॉल्वर रानी से जुड़ा बड़ा दावा किया था। सिमी ने कहा, 'जब कंगना रिवॉल्वर रानी की शूटिंग कर रही थीं तब वीर दास उस मुश्किल वक्त को याद करके आज भी रो पड़ते होंगे। सीन की डिमांड थी कि कंगना को वीर को पैशनेट किस करना था लेकिन वह किरदार में इतना खो गईं कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद नहीं रुकीं। इस वजह से बेचारे वीर दास के होंठ कट गए और खून तक निकल आया था।'

 

यह भी पढ़ें: 'अलायंस' में होगी सोहेल खान की एंट्री, कुणाल खेमू का शो चर्चा में क्यों?

वीर दास ने किया कंगना का सपोर्ट

वीर दास ने इस दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर जवाब देते हुए लिखा, 'मैं बता दूं कि यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक और मनगढ़ंत है। कंगना बहुत ही प्रोफेशनल कलाकार थीं और मैं अब भी मानता हूं कि वह एक बेहतरीन ऐक्ट्रेस हैं। यह उनके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'हां, यह सच है कि उन्होंने मुझे कुछ सालों पहले मेरी स्टैंडअप कॉमेडी के लिए आतंकवादी कहा था लेकिन जहां तक सेट की बात है। वहां हमारे बीच में कोई दिक्कत नहीं थी।'

कंगना ने दिया अपना रिएक्शन

कंगना ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'थैंक्स वीर, पर वह कौन है? छी कितना अजीब है एक औरत अपनी सेक्स फैंटसी को पूरा करने के लिए हमारा इस्तेमाल कर रही है। मैं तुम्हारा खून पी रही हूं और तुम सदमे में हो और एक दशक के बाद भी रो रहे हो। कितना अजीब है।'

 

 

यह भी पढ़ें: राम कपूर से लेकर सुनीता अहूजा तक, Lock upp 2 में ये कंटेस्टेंट्स मचाएंगे बवाल

 

कंगना की 'रिवॉल्वर रानी' एक डार्क कॉमेडी फिल्म थी। कंगना ने फिल्म में गैंगस्टर और राजनेता अलका सिंह का रोल निभाया था जो वीर दास के प्यार में पागल रहती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास चली नहीं थी।