पंजाबी अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपना गाना 'डेविल' रिलीज किया है। इस गाने में वह छात्रों की आवाज बने हैं। उनके इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को दिलजीत ने खुद गाया और इसका म्यूजिक इंटेंस ने दिया है और लिरिक्स हिज्जी ने लिखे हैं।
 
गाने में दिलजीत छात्रों के हक के लिए लड़ते नजर आते हैं। वहीं, पुलिस छात्रों पर आंसू गैस के गोले और डंडे चलाती हुई दिख रही है। वीडियो में दिखता है कि स्टूडेंट्स ने प्लेकार्ड लिए जिन पर हमारा भविष्य हमारी लड़ाई, हमारे भविष्य का समर्थन करें और शांति के कई नारे लिखे हैं। इस वीडियो में स्टूडेंट्स से लेकर पुलिस तक सब विदेशी हैं।

 

यह भी पढ़ें: अर्शिफा खान से कुशाल तंवर तक, Bigg Boss में दिखा जेनजी कंटेस्टेंट्स का दबदबा

दिलजीत का 'डेविल' गाना रिलीज

इस वीडियो के आखिरी में एक छोटी बच्ची पुलिस वाले को गुलाब देती हैं जिससे वह व्यक्ति इमोशनल हो जाता है। इस गाने को लोग स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट से जोड़ कर देख रहे हैं। इसके डिस्कलेमर में लिखा है, मैं एक आर्टिस्ट हूं ब्रो। इसे घर पर ट्राई न करें।

 

इस म्यूजिक वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। यूट्यूब पर एक व्यक्ति ने लिखा, 'वह बच्चों के साथ गर्व के साथ खड़े हुए हैं लेकिन इस वीडियो का मतलब युद्ध नहीं शांति है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'हेटर्स इसमें भी कुछ विवादित ढूंढ़ लेंगे।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'यह वीडियो उन लोगों के लिए थप्पड़ है जिनका कहना था कि दिलजीत ने स्टूडेंट्स का साथ नहीं दिया।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'कमाल का वीडियो है।'

 

 

यह भी पढ़ें:  बिपाशा बसु ही नहीं, इन एक्ट्रेस ने भी मां बनने के बाद एक्टिंग से बनाई दूरी

जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर दिलजीत ने क्या कहा था?

दिलजीत से इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जंतर मंतर पर कौन सा प्रोटेस्ट चल रहा है? इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्हें प्रोटेस्ट से दूर रखा जाए। मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं कोई पॉलिटिशियन नहीं हूं।