दिलजीत दोसांझ ने 30 अप्रैल को कनाडा में ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 के तहत परफॉर्म किया। इस परफॉर्मेंस के दौरान का एक वीडयो सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वह इस दुनिया को पहले ही छोड़ चुके हैं। उनकी यह बात सुनकर फैंस घबरा गए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं दिलजीत ने क्या कहा?

 

दिलजीत लोगों से भरे खचाखच स्टेडियम में बात कर रहे हैं। उन्होंने परफॉर्मेंस के दौरान फैंस से पंजाबी में कहा, 'मैं पहले ही दुनिया को छोड़ कर जा चुका हूं। मुझे मौत से डर नहीं लगता है।'

 

यह भी पढ़ें: वही अदाएं, वैसे ही सवाल..., BeerBiceps बनीं पलक तिवारी, फिदा हो गए लोग

दिलजीत का बयान वायरल हुआ

दिलजीत ने कहा, 'पिछले दिसंबर में मैंने इस शरीर से बाहर निकलने की कोशिश की थी लेकिन अभी कुछ काम करने बाकी हैं। डरने की कोई बात नहीं है। यह सिर्फ पंजाब का मामला नहीं है। ये है और हमेशा रहेगा। मैं इस दुनिया को छोड़ चुका हूं। यही सच है। मैं इस स्टेज पर खड़ा हूं और यही मेरी भगवान है।'


दिलजीत ने आगे कहा, 'मुझे ना किसी से डर है ना मैं किसी से नफरत करता हूं। मैं सभी से प्यार करता हूं। सभी की इज्जत करता हूं। इस बात को हमेशा मैंने अपनी जिंदगी में उतारने का काम किया है। जो भी लोग मेरे साथ हैं। उनके लिए यही पंजाब का नाम है। मैं पंजाब हूं। आप क्या कहते हैं?'

 

यह भी पढ़ें: साउथ में हिट, दमदार ऐक्टिंग के बावजूद साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू होगा फ्लॉप

खालिस्तानी समर्थकों ने दिसजीत को दिखाएं झंडे

इसी कॉन्सर्ट में खालिस्तानी समर्थकों ने भारत के खिलाफ नारेबाजी की और झंडे दिखाए थे। प्रदर्शनकारियों को जवाब देते हुए दिलजीत ने कहा, 'मैं जिस चैनल पर जाता हूं वहां सिर्फ पंजाब की बात करता हूं। मैंने कभी अपने गानों की बात नहीं की। मैंने किसी का प्रचार नहीं किया मैं पंजाब के लिए उस चैनल पर गया था। जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ। उठाकर बाहर मारूंगा।'