दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। दोनों ने साथ में 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद है। तीर्थ स्थल से लेकर पार्टीज तक में निरहुआ के साथ आम्रपाली नजर आती हैं। अभी दोनों टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रहे हैं। शो में भी दोनों हर एपिसोड में साथ दिख रहे हैं।

 

दोनों के रिश्ते को लेकर हमेशा सवाल उठाता है। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों रिश्ते में हैं। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि दोनों ने इन बातों को हमेशा अफवाह बताया है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि दोनों का रिश्ता क्या कहलाता है? 

 

यह भी पढ़ें: 'पाकीजा' से पहले कब गाया गया था 'इन्हीं लोगों ने ले लीना दुपट्टा मेरा?'

निरहुआ ने आम्रपाली को बताया था अर्धांगिनी

2014 में आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से की थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी सुपरहिट हो गई। इसके बाद दोनों ने साथ में 'राजा बाबू', 'पटना से पाकिस्तान', 'निरहुआ रिक्शावाला 2', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3', 'निरहुआ चलल लंदन' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों फिल्मों के अलावा पार्टी और पब्लिक में साथ नजर आने लगे जिसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। 2025 में निरहुआ ने आम्रपाली को गुरु रामभद्राचार्य के सामने अपनी अर्धांगिनी बता दिया था। बाद में निरहुआ ने इस बयान पर सफाई दी थी।

काजल ने दिनेश और आम्रपाली के रिश्ते पर उठाया सवाल

'भोजपुरी बवाल' में भी दोनों के रिश्ते पर अभिनेत्री काजल राघवानी ने सवाल उठाया था। काजल ने शो पर कहा कि आम्रपाली की वजह से दिनेश लाल निरहुआ ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया था। हालांकि उनके इस आरोप को आम्रपाली ने गलत ठहराया था। काजल ने शो में कहा था कि अगर दिनेश लाल आम्रपाली के सिर्फ दोस्त है तो दोनों ने साथ में कुंभ में क्यों स्नान किया था। वहां तो उनकी पत्नी को होना चाहिए था।

 

यह भी पढ़ें: 'प्रेग्नेंसी की वजह से निकाल दिया', मिनी माथुर ने बताया इंडियन आइडल का सच

क्या दिनश लाल निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली?

शो पर होस्ट शुभंकर मिश्रा ने आम्रपाली से पूछा था कि दिनेश लाल आपके भइया हैं? इस पर उन्होंने कहा था कि वह मेरे को ऐक्टर हैं और अच्छे दोस्त हैं। शुभंकर ने कहा कि आप मान क्यों नहीं लेती कि आप उनसे प्यार करती हैं। उनके साथ आपका रिश्ता है। आप उनके बच्चों का ध्यान रखती हैं और उन्हें स्कूल लेने के लिए जाती है।

 

इसका जवाब देते हुए आम्रपाली ने कहा, 'हमारे बीच में 13 साल का अंतर है। मैं परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा दिनेश जी पर करती हूं। मैं उनसे प्यार नहीं करती हूं तो क्यों स्वीकार करूं। मैं हमेशा उनका बचाव करूंगी। आप लोगों मुझे ऐसे सवाल बार-बार क्यों करते हैं। दिनेश जी से क्यों नहीं पूछते? हर मैं क्यों जवाब दूं। मुझसे मेरे बारे में पूछिए। मुझे शादी नहीं करनी है। मैं जितना दिनेश जी को जानती हूं। वह अपने घर में रहते हैं और अपने पति के सारे फर्ज निभाते हैं। वह मेरे साथ सिर्फ सेट पर दिखते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'प्रेग्नेंसी की वजह से निकाल दिया', मिनी माथुर ने बताया इंडियन आइडल का सच

क्या दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है?

इस सवाल का जवाब दिनेश लाल निरहुआ ने सिद्धार्थ कनन के शो पर दिया था। दिनेश लाल निरहुआ ने कहा था, '2014 में आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री में आई थीं। वह भोजपुरी दर्शकों की ड्रीम गर्ल बन गईं और मेरे लिए लकी रहीं। हमने साथ में लगातार 15 हिट फिल्में साथ में दी है। हम जहां भी शूटिंग के लिए जाते हैं, वहां कोई मंदिर होता है। हम वहां जाते हैं और मीडिया में चलने लगता है कि इन दोनों का चक्कर चल रहा है। मेरी तो शादी हो गई और दो बच्चे हैं।' उन्होंने आगे कहा था, 'नहीं भैया हमारी शादी नहीं हुई है। उनकी शादी होना बाकी है। उन्हें अच्छा वर मिले। वह इतनी खूबसूरत और टैलेंटेड हैं तो उनको क्या जरूरत है? किसी शादीशुदा आदमी से शादी करेंगी।' आम्रपाली ने भी शादी की खबरों को अफवाह बताया था।