हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं, जो फिल्मी परिवार से ताल्लुक न रखते हुए भी एक्टिंग के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल में बबीता सिंह रिपोर्टिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें एक ऐसे कलाकार नजर आए हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल से की थी। टीवी सीरियल के जरिए उस एक्टर ने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई थी। उसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए धमाल मचा दिया था। यह एक्टर कोई और नहीं, बरुन सोबती हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और अब बबीता सिंह रिपोर्टिंग फिल्म में दिखने वाले हैं।
बरुन सोबती ने जहां इसी महीने अपना 42वां जन्मदिन मनाया है, वहीं दूसरी तरफ बरुन की अगस्त महीने में 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बरुन बंसी का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में बरुन सोबती बेहद शानदार एक्टिंग करते नजर आए हैं। बबीता सिंह रिपोर्टिंग फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक फिल्म देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। जानकारी के लिए बता दें, बबीता सिंह रिपोर्टिंग फिल्म रक्षाबंधन के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अब सवाल उठता है कि बरुन सोबती के एक्टिंग करियर की कहानी क्या है?
यह भी पढ़ें: रवि किशन की बेटी रीवा किस लड़के को करेंगी डेट? शर्तें हो गईं वायरल
एक्टिंग करियर की शुरुआत
बरुन ने हिंदी टीवी सीरियल में काम करके अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने 2009 में अपने पहले सीरियल 'श्रद्धा' में नजर आए थे। जिसके बाद बरुन ने 'दिल मिल गए' सीरियल में कैमियो रोल निभाते नजर आए थे। इन दोनों शो में बरुन मुख्य किरदार निभाते नहीं दिखे थे। साल 2010 में उन्होंने पहली बार एक ऐसे शो में काम किया था। इस शो का नाम 'बात हमारी पक्की है' था, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था। इस शो के बाद ही उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था।
साल 2011 में बरुन ने 'इस प्यार को क्या नाम दूं' सीरियल में नजर आए थे। इस सीरियल को कई लोगों ने बेहद पसंद किया था। इसी सीरियल के जरिए लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
OTT में मचाया धमाल
बरुन सोबती की पहली वेब सीरीज 'तन्हाइयां' थी। यह वेब सीरीज 2017 में ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज में बरुन एक रोमांटिक हीरो के किरदार में नजर आए थे। इसके बाद कुछ वेब सीरीज में बरुन सोबती नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: शबाना आजमी ही नहीं, इन हिरोइनों ने भी पिता-बेटे दोनों संग किया है काम
जब 2020 में 'असुर' वेब सीरीज आई तो बरुन सोबती एक जाने-माने एक्टर माने जाने लगे। इस वेब सीरीज में बरुन की एक्टिंग देखकर कई लोग हैरान रह गए। असुर वेब सीरीज का सिर्फ पहला सीजन ही नहीं, बल्कि दूसरा सीजन भी लोगों को बेहद पसंद आया था। इसके बाद बरुन 'कोहरा' और 'बदतमीज दिल' वेब सीरीज में नजर आए थे। इन वेब सीरीज के जरिए बरुन सोबती ने ओटीटी पर धमाल मचा दिया था।
नई फिल्मों में कर पाएंगे कमाल?
बरुन सोबती कई फिल्मों में नजर आए हैं। साल 2014 में 'मैं और मिस्टर राइट' फिल्म आई थी। उसके बाद 2016 में 'तू है मेरा संडे' फिल्म आई थी। इसके बाद बरुन हलाहल फिल्म में नजर आए थे। हालांकि, इन सभी फिल्मों को दर्शकों ने बेहद पसंद नहीं किया था। तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' फिल्म में लोगों को बरुन का किरदार पसंद आता है या नहीं।
