गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी पत्नी सुनीता अहूजा ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा है कि गोविंदा के कई अफेयर्स रह चुके हैं। अब गोविंदा ने इन आरोपों पर अपना जवाब दिया है।

 

गोविंदा का कहना है कि यह सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद है। इसी के साथ उन्होंने सुनीता से सवाल किया है कि क्या सफलता पाने के लिए बुरी बातें बोलना जरूरी है? एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, 'सुनीता ने उनके बारे में ऐसे दावे किए थे लेकिन वह उनके बच्चों का पालन-पोषण करने वाली हैं। इसलिए वह इतने प्यार से गाली देती है मुझे और मैं उनके हाथों से खाता भी हूं। मैं आज भी उनके प्रति दया की भावना रखता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: रोल देने के बहाने घर बुलाकर रेप करने का आरोप, डायरेक्टर शकील नूरानी गिरफ्तार

क्या सफलता पाने के लिए बुरी बातें कहना जरूरी है?

गोविंदा ने कहा कि जब से सुनीता ने उनके बारे में बुरी बातें कहना शुरू की है तब से लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने कहा, 'बहुत सी ऐसी बातें हैं जो अनकही रह जाती हैं। ऐसी बातें जिन्हें कभी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। अगर मैं बाहर से इन मामलों की बस एस झलक भी दिखाऊं तो क्या सच में दूरी बनाने के लिए बुरा-भला कहने की जरूरत होगी? लोग अक्सर इसे बचने का तरीका मानते हैं। क्या सफलता पाने के लिए बुरी बातें कहना जरूरी है? यह आसान रास्ता लगता है। सुनीता इसे समझदारी से करती हैं। वह तारीफ के कुछ शब्द कहती हैं या तारीफ के शब्द अपने आप निकलते हैं और फिर बुराई करती हैं। मुझे इसमें उसका प्यार दिखता है।'

गोविंदा के बहुत अफेयर्स हैं

सुनीता ने रियलिटी शो 'लॉक अप 2 'में भी कहा था कि गोविंदा के बहुत अफेयर्स रह चुके हैं। उन्होंने कहा था, 'प्यार में आपको सबकुछ सहना पड़ता है। ची ची की जिंदगी में कई अफेयर रह चुके हैं, हीरो और हीरोइनों के साथ तो ऐसा होता है। गोविंदा के साथ इतने समय तक रहने के बाद मुझे लगता है कि उसके जैसा बेटा होना चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: दही चावल नहीं खाते महेश बाबू, 51 की उम्र में ऐसे चमकता है चेहरा

 

गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी। उस समय गोविंदा बॉलीवुड स्टार थए। उन्होंने अपनी शादी को 2 साल तक के लिए सबसे छिपा कर रखा था। बेटी टीना के जन्म के बाद कपल ने अपनी शादी को पब्लिक किया था।