फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म के रिलीज हुए 47 दिन हो गए है। यह फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी है। इस आध्यात्मिक फिल्म का निर्माण अनुप्रिया नागर ने किया है। फिल्म को बनाने में महज 2 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म ने भारत में 336 करोड़ रुपये की कमाई की है। 7 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन अभी तक इसका क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। अभी तक यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है।
आज के समय में हफ्ते भर में फिल्में सिनेमाघरों से उतर जाती है। ऐसे में 'हनुमान अंश' अभी भी चल रही है। यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। सितंबर महीने में 'मिर्जापुर: द मूवी', 'दायरा' से लेकर 'वाइब' तक रिलीज हुई थी। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई।
यह भी पढ़ें: मुकेश छाबड़ा ने Indias got latent 2 में दी गाली, दर्ज हुई शिकायत
'द वन' एडवांस बुकिंग
सितंबर के आखिरी महीने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वन देवी की कहानी को दिखाया जाएगा जहां पर कुछ रहस्यमयी ताकतों का प्रभाव है। क्या 'हनुमान अंश' के क्रेज को कम कर पाएगी 'द वन'?
इस फिल्म में सिद्धार्थ, तमन्ना के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी बिहार के वन देवी के इर्दगिर्द घूमती है। इस फिल्म को दर्शक सिद्धार्थ मल्होत्रा की कमबैक फिल्म मान रहे हैं। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन 5 से 6 करोड़ की कमाई कर सकती है। दिल्ली में सबसे ज्यादा फिल्म की टिकटें बिकी है। अगर फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है तो कमाई में उछाल देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: रीति ने काजी तौकीर को दी गाली, लोग बोले- 'मनोज तिवारी का नाम खराब हो रहा है'
सितंबर में रिलीज हुई थी ये फिल्में
18 सितंबर को करीना कपूर की 'दायरा' और कुणाल खेमू की 'वाइब' रिलीज हुई थी। करीना की क्राइम थ्रिलर 'दायरा' ने पहले दिन 1.15 करोड़ की कमाई की थी। जबकि कुणाल और प्रीति जिंटा की स्पाई कॉमेडी फिल्म 'वाइब' ने 1.75 करोड़ की कमाई की थी। इन दोनों में से 'वाइब' को दर्शकों ने ज्यादा पसंद किया है। 'वाइब' ने भारत में कुल मिलाकर 10. 45 करोड़ का बिजनेस किया है। जबकि 'दायरा' की कुल कमाई 5.03 करोड़ का बिजनेस किया है।
'मिर्जापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में 317 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है लेकिन हनुमान अंश जैसा क्रेज देखने को नहीं मिला है।
