रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या साजिश' का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस शो के जेलर रितेश देशमुख और फराह खान है। शो में कंटेस्टेंट्स को अपना सीक्रेट बताना होगा। इस शो में टीवी अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने भी हिस्सा लिया है। शो में उन्हें देखना फैंस के लिए शॉकिंग था क्योंकि वह अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। उन्होंने शो पर अपनी लव लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

 

उन्होंने शो पर बताया कि जब वह शुरू में इंडस्ट्री में आए थे तब सबसे मिलते-जुलते थे लेकिन उन्होंने लोगों से दूरी तब बनानी शुरू कर दी जब उन्हें उनकी गर्लफ्रेंट और बेस्ट फ्रेंड ने मिलकर धोखा दिया था। इस बात ने उन्हें अंदर से तोड़कर रख दिया था। हर्षद इस सीक्रेट को बताते समय बहुत इमोशनल हो गए।

 

यह भी पढ़ें: 'गोविंदा के कई अफेयर, प्यार में बर्दाशत करना पड़ता', सुनीता का शॉकिंग बयान

हर्षद को प्यार में मिला था धोखा

 हर्षद ने कहा, 'मुझे लेकर कई लोगों को शिकायत है कि मैं ज्यादा बात नहीं करता हूं। मेरे बारे में जानते नहीं है। मैं इमोशनली लोगों पर बहुत ज्यादा लोगों पर निर्भर हो जाता हूं जो मेरे बहुत करीबी है। मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर मुझे चीट किया था। उस वक्त से मैं सावधान रहता हूं। मैं खुद को लोगों से दूर रखता हूं।'

 

फराह ने फिर हर्षद के पूछा कि आपने यह बात कितने सालों से अपने दिल में दबाकर रखी थी? उन्होंने कहा, 'मैंने यह बात किसी को नहीं बताई। 2010 में यह सब हुआ था। मेरे बेस्ट फ्रेंड को खोना मेरे लिए मुश्किल था। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को भी खो दिया था। इस दौरान हर्षद इमोशनल हो गए। उनकी दोस्त शिवांगी जोशी ने उन्हें संभाला। वहीं फराह और रितेश ने हर्षद से कहा कि अपना सच किसी को बताना बहुत मुश्किल होता है।

 

यह भी पढ़ें: 'लापता लेडीज' के 'छोटू' को निर्देशक ने धमकाया, सतेंद्र सोनी कहां फंस गए?

क्या हर्षद जीत पाएंगे लोगों का दिल?

हर्षद को 'बेपनाह', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे टीवी शोज से पहचान मिली है। अब वह 'लॉक अप 2' में नजर आ रहे हैं। फैंस को रियल हर्षद को देखने का मौका मिलेगा।