अभिनेत्री हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंज रॉकी जायसवाल से 4 जून 2025 को शादी की थी। कपल ने मुंबई में अपने घर की छत पर शादी की थी। उस समय हिना स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं। हाल ही में हिना बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया मिर्जा के चैट शो पर पहुंची थीं। इस शो पर उन्होंने बताया था कि यह रैंडम शो है।
चैट शो के दौरान जब सानिया ने हिना को उनके शादी की तस्वीरें दिखाईं। अपनी शादी की तस्वीरें देखते हुए हिना काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि यह एक दम से लिया गया फैसला था, हमने कुछ भी सोचा नहीं था। मुझे नहीं लगता कि हम उस समय शादी के लिए तैयार थे।
यह भी पढ़ें: 'अक्का' में राधिका और कीर्ति की दमदार ऐक्टिंग, कमजोर कहानी ने फेरा पानी
हिना ने क्यों 15 मिनट में की थी शादी?
हिना ने आगे कहा, 'हम लंबे समय से एक-दूसरे के साथ थे। करीब 10 साल से ज्यादा और अब 13 से 14 साल हो गए थे। हालांकि उस समय मैं अपनी सेहत की वजह से वजह से बहुत परेशान थी। मैंने कहा था कि तुम आगे बढ़ जाओ। तुम किसी और से शादी कर लो, जिससे भी तुम चाहो, या फिर मुझे शादी कर लो क्योंकि मुझे नहीं पता कि कल क्या होगा?'
सानिया ने फिर पूछा कि आपने महज 15 मिनट में शादी कर ली थी? हिना खान ने कहा कि शायद उससे भी कम समय। उन्होंने आगे कहा कि हमने एकदम से फैसला मेरी सेहत को लेकर लिया था। उन्होंने आगे कहा, अगर मैं कहूं तो यह एक तरह की अनिश्चितता थी क्योंकि मुझे नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है। सच कहूं तो यह बात हर किसी के साथ है। इसलिए मैंने सोचा कि चलो इसे कर ही लेते हैं। रॉकी ने कहा कि ठीक है उन्हें कभी दिक्कत नहीं थी।
यह भी पढ़ें: 'भाई-बहन हमेशा नहीं रहते', सलमान ने लव और स्काउट के रिश्त पर ली चुटकी
कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात?
हिना और रॉकी की पहली मुलाकात ये रिश्ता क्या कहलाता के सेट पर हुई थी। इस शो में हिना ने अक्षरा का लीड रोल प्ले किया था और रॉकी इस शो के को प्रोड्यूसर थे। समय के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गईं। साल 2017 में कपल ने अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया था। उसके बाद से दोनों एक-दूसरे के साथ हमेशा खड़े नजर आए हैं।
