समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन आने वाला है। कुछ समय पहले समय ने अपने एक वीडिया में कहा था कि शो का दूसरा सीजन ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। अब शो के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पैनल गेस्ट में बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद दर्शक निराश है। लोगों का कहना है कि इसे भी प्रमोशनल शो बना दिया है।
शो से तस्वीर लीक हुई है जिसमें पैनल पर बालराज सिंह घई, आशीष सोलंकी के साथ आलिया और शरवरी को बैठे देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए पहुंची है। यह शो लंबे समय तक विवादों में था और अब दोबारा वापसी कर रहा है।
यह भी पढ़ें: बाउंसर्स और फोटोग्राफर्स में हुई धक्का मुक्की, गोविंदा ने माफी मांगकर संभाली बात
फैंस को हुई निराशा
शो से जुड़ा अपडेट देखने के बाद फैंस निराश है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'लेटेंट जल्द ही फिल्म प्रमोशन शो बन जाएगा।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अब शो को स्पॉन्सर भी मिल रहे हैं। यह पहले जैसा नहीं होगा।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अब यह पहले जैसे फनी और मजेदार नहीं होगा।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'अब इस शो में कॉमेडियन और इन्फ्लुएंसर की जगह पर बॉलीवुड स्टार्स आएंगे।'
पहले सीजन क्यों बंद हुआ था?
शो पर रणवीर अलाहबादिया, अपूर्वा मखीजा, समय रैना बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। शो पर उन्होंने माता-पिता को लेकर भद्दा जोक किया था जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना हुई थी। इस मामले में रणवीर, अपूर्वा और समय रैना पर एफआईआर दर्ज हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि समय को अपने यूट्यूब चैनल से सभी एपिसोड को हटाना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: 'कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं...', सलमान खान ने पिछली पोस्ट पर दी सफाई
अल्फा कब होगी रिलीज?
अल्फा यशराज की स्पाई फिल्म है। इस स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत 2012 में एक था टाइगर से हुई थी। 2017 में टाइगर जिंदा है, 2019 में वॉर, 2023 में पठान रिलीज हुई थी। अब अल्फा सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अनिल कपूर, आर माधवन और बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। अभी इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है।


