वेटरन अभिनेत्री शगुफ्ता अली ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इंडस्ट्री को लेकर अपनी राय दी। उन्होंने गोविंदा और करिश्मा से साथ कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी टूटने पर अपनी राय दी। साथ ही गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा की भी तारीफ की।
90 के दशक में करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी हिट थी लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरे के साथ काम करना बंद कर दिया। शगुफ्ता से सिद्धार्थ कनन ने इंटरव्यू में पूछा कि करिश्मा और चीची के बीच में क्या प्यार था? शगुफ्ता ने कहा, 'दिखता तो था लेकिन हमको आकर बताते तो नहीं थे।' आपको क्या लगता है दोनों की जोड़ी क्यों टूट गई? शगुफ्ता ने आगे कहा, 'दोनों के बीच में प्यार-मोहब्बत खत्म हो गया होगा। यह फिर ऐसा हो गया होगा कि पब्लिक एक ही हीरोइन के साथ देखकर बोर हो गई।'
यह भी पढ़ें: जन्नत जुबैर और अली गोनी ने जीत लिया 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3', खास क्या रहा?
क्या करिश्मा और गोविंदा के बारे में सुनीता जानती थी?
सिद्धार्थ ने आगे शगुफ्ता से कहा कि सुनीता अहूजा सोशल मीडिया पर कह चुकी हैं कि गोविंदा ने मुझे धोखा दिया है। क्या सुनीता सेट पर आती थी जब करिश्मा और गोविंदा के बीच में प्यार बढ़ रहा था? शगुफ्ता ने कहा, 'कभी नहीं आई। सिर्फ एक बार बच्चों के साथ आउटडोर शूट पर आई थी लेकिन ज्यादा बाहर नहीं निकली। वह सबसे अच्छे से मिली और उनका व्यवहार सबके साथ बहुत अच्छा था।'
सिद्धार्थ ने आगे कहा, 'जैसे मीडिया में आ रहा था और आप लोग समझ सकते थे कि गोविंदा और करिश्मा में प्यार है। तो सुनीता भी समझ गई होगी। इस पर शगुफ्ता ने कहा, 'यह तो उनका बड़प्पन था। अगर वह जानती थीं और उन्होंने कुछ नहीं बोला तो उन्होंने बहुत कुछ सहा है। मैं उनकी तारीफ करती हूं। बहुत कम लोग ऐसा कर पाते हैं। इसका मतलब है कि वह बहुत समझदार थीं। वरना कौन सी औरत बवाल नहीं करती?'
यह भी पढ़ें: 'इंडियन आइडल 16' की विनर ज्योतिर्मयी नायक कौन हैं?
करिश्मा में था बहुत एटीट्यूड
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में शगुफ्ता अली ने बताया कि करिश्मा बहुत ही मेहनती और महत्वकांक्षी थीं लेकिन उनमें बहुत एटीट्यूड था। यह बात साफ दिखती थी। सिर्फ मेहनत से नहीं होता है। आप रवैया सेट पर लोगों के साथ कैसा है? यह बात भी बहुत मायने रखती है।
शगुफ्ता ने कहा, 'जब आप किसी कलाकार के साथ सीन करते हैं तो दोनों तरफ से बराबर सपोर्ट होना चाहिए। अगर सिर्फ एक या दो शब्द में जवाब देंगे तो नहीं चलेगा। कुछ कलाकार अपना शॉट खत्म होते ही चले जाते थे और अपनी जगह असिस्टेंट से क्यू दिलवाते थे। अगर आपके शॉट में मैं खड़ी हूं तो आपको भी मेरे शॉट के लिए रुकना चाहिए। अगर नहीं रुकना चाहते हैं तो ठीक है। मैं बिना क्यू के भी सीन कर सकती हूं। इसी तरह मैंने भी इंडस्ट्री में 40 साल काम किया और आगे भी करूंगी।'
