हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई दिग्गज एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने मां बनने के बाद एक्टिंग से ब्रेक लिया था। इस तरह बिपाशा बसु भी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने मां बनने के बाद एक्टिंग करियर से ब्रेक लिया था, ताकि अपनी बेटी का ख्याल रख सकें। अब 6 सालों के बाद बिपाशा बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। बिपाशा की तरह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने मां बनने के बाद कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी, ताकि बच्चे का ख्याल रख सकें।

 

प्रेग्नेंसी के दौरान घंटों कैमरे के आगे एक्टिंग करना मुश्किल हो जाता है। फिल्मों की शूटिंग के दौरान कलाकारों को घंटों सेट पर रहना पड़ता है। ऐसे वर्क प्रेशर को प्रेग्नेंसी के दौरान झेलना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से कई एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रेक लेती हैं और फिर बच्चे के जन्म के बाद भी करियर से ब्रेक ले लेती हैं। अब सवाल उठता है कि वे कौन सी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने मां बनने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली।

 

यह भी पढ़ें: TV सीरियल में मेकअप से ही खुल जाता है राज कि कौन है हीरोइन और कौन है विलेन

 मां बनने के बाद एक्टिंग से बनाई दूरी

 बिपाशा बसु

 

बिपाशा बसु ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से कई फिल्मों को हिट बनाया। इसके बाद उन्होंने करण सिंह ग्रोवर से शादी की, जिसके बाद 2022 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। बिपाशा ने शादी के बाद एक्टिंग करियर में कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था। उन्होंने प्रेग्नेंसी से पहले 2020 में एक वेब सीरीज में काम किया था, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी।

 

बिपाशा ने भले ही कुछ समय के लिए एक्टिंग करियर से ब्रेक लिया था, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने एक्टिंग करियर को ही अलविदा कह दिया। अब 5 साल बाद बिपाशा ने एक्टिंग करियर में कमबैक का फैसला ले लिया है। आने वाले दिनों में वह 'बाराबंकी' सीरीज में नजर आने वाली हैं। हंसल मेहता इस सीरीज को डायरेक्ट करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने ही इस सीरीज की शूटिंग शुरू हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: BJP में मिला है बड़ा पद, अब सीरियल करेंगी या नहीं? स्मृति ईरानी ने दे दिया जवाब

 

 कैटरीना कैफ

 

कैटरीना कैफ एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और शानदार डांस की वजह से हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाई थी। कैटरीना ने विक्की कौशल के साथ 2021 में शादी की थी। शादी के सिर्फ 4 साल बाद वह मां बनी थीं। कैटरीना ने 7 नवंबर 2025 को एक बेटे को जन्म दिया था। मां बनने से पहले 12 जनवरी 2024 को 'मेरी क्रिसमस' फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें कैटरीना बतौर हीरोइन नजर आई थीं। प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने करियर से ब्रेक लिया। अब कयास लगाया जा रहा है कि कैटरीना जल्द एक्टिंग करियर में वापसी करेंगी।

 

 सोनम कपूर

 

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपने फैशन और एक्टिंग की वजह से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी। खासतौर पर 'रांझणा' और 'खूबसूरत' फिल्म में उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद किया गया। सोनम ने 2007 में 'सांवरिया' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद सोनम अपनी पहली प्रेग्नेंसी से पहले 2019 में 'द जोया फैक्टर' फिल्म में नजर आई थीं, जिसके बाद 20 अगस्त 2022 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया और फिर 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कमबैक किया।

 

यह भी पढ़ें: बच्चों को पढ़ाने वाली जोहेरी मोल कैसे बन गईं मिस वर्ल्ड 2026?

 

ऐश्वर्या राय बच्चन

 

ऐश्वर्या राय ने 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी का ख्याल रखने के लिए फिल्मी जगत से ब्रेक लिया। उन्होंने सालों बाद धीरे-धीरे चुनिंदा प्रोजेक्ट्स के साथ वापसी की थी। मां बनने के बाद 2015 में 'जज्बा' फिल्म से कमबैक किया था।

 

 काजोल

 

जब काजोल की पहली बेटी 2003 में जन्मी थी, तब काजोल ने फिल्मों से कुछ साल के लिए दूरी बनाई थी, जिसके बाद 2006 में 'फना' फिल्म के जरिए कमबैक किया। इसके बाद जब वह दूसरी बार 2010 में मां बनीं, तो काम से ब्रेक लेकर 2015 में 'दिलवाले' फिल्म से वापसी की थी।