हिंदी सिनेमा में जहां बढ़ती उम्र में अभिनेत्रियां फिल्मों से दूरी बना लेती हैं, वहीं आज भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने फिल्मों की दुनिया से दूरी नहीं बनाई। इन अभिनेत्रियों ने स्टार हीरो के साथ काम किया है, साथ ही उनके बेटों के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। शबाना आजमी ने तीन साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र के साथ नजर आई थीं। इसके बाद हाल ही में रिलीज हुई ‘बंटवारा 1947’ में भी नजर आईं। ‘बंटवारा 1947’ फिल्म में उन्होंने बेहद शानदार काम किया है, जिसे देखकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं। शबाना आजमी के अलावा श्रीदेवी और डिंपल कपाड़िया ऐसी कलाकार हैं, जिन्होंने धर्मेंद्र के साथ काम किया है और बाद में उनके बेटे सनी देओल के साथ भी स्क्रीन शेयर की है।

 

साल 2023 में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शबाना आजमी ने जामिनी चटर्जी की भूमिका निभाई थी, वहीं धर्मेंद्र ने कंवल का किरदार निभाया था। भले ही इस फिल्म में शबाना और धर्मेंद्र ने मुख्य किरदार नहीं निभाए थे, इसके बावजूद दोनों की एक रोचक अधूरी कहानी दिखाई गई। इसी वजह से जब जामिनी और कंवल को एक साथ नजर आते हैं तो दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं। 

 

यह भी पढ़ें: कौन थीं अनन्या राज? 27 की उम्र में हुआ निधन, नींद में चली गई जान

पिता-बेटे संग काम

धर्मेंद्र और सनी देओल दोनों ने ही हिंदी फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बनाई है। धर्मेंद्र ने अपनी एक्टिंग और दमदार फिल्मों से पहचान बनाई, वहीं सनी देओल ने एक्शन हीरो की छवि बनाई, जिनकी एक्टिंग को कई लोग बेहद पसंद करते हैं। इसी वजह से फिल्म इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल, दोनों के साथ काम किया है। आइए जानते हैं कौन-सी अभिनेत्रियों ने धर्मेंद्र और उनके बेटे के साथ काम किया है।

 

डिंपल कपाड़िया

हिंदी सिनेमा में डिंपल कपाड़िया उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने धर्मेंद्र के साथ फिल्मों में काम किया था और साथ ही सनी देओल के साथ भी फिल्मों में नजर आई थीं। डिंपल कपाड़िया ने साल 1984 में ‘मंजिल-मंजिल’ फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने सनी देओल के साथ भी काम किया था। इसके बाद डिंपल कपाड़िया ने ‘मस्त कलंदर’ फिल्म में धर्मेंद्र के साथ अहम भूमिका निभाई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'तेरी मेहरबानियां' जैसी है 'ओह माय डॉग' की कहानी? किस्सा जानिए

 

श्रीदेवी

हिंदी सिनेमा जगत में श्रीदेवी का नाम कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने अनोखे अंदाज से कई फिल्मों में चार चांद लगाए हैं। श्रीदेवी ने धर्मेंद्र के साथ काम किया और उसके बाद सनी देओल के साथ भी स्क्रीन शेयर की। श्रीदेवी ने धर्मेंद्र के साथ ‘फरिश्ते’ और ‘सल्तनत’ के अलावा भी कुछ खास फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ फिल्मों में सनी देओल के साथ भी काम किया है।