ऐक्टर रणबीर कपूर ने पश्चिम बंगाल में दशहरा कार्यक्रम के दौरान दिए गए अपने बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने चेन्नई में अपनी फिल्म ‘रामायण’ के म्यूजिक लॉन्च कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। रणबीर ने कहा कि उस समय गलती से उनके मुंह से गलत शब्द निकल गए थे। वह कहना चाहते थे कि बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होती है।
उन्होंने कहा कि दशहरा कार्यक्रम में वह अपनी बात सही तरीके से रखना चाहते थे लेकिन उनके शब्द गलत निकल गए। इस दौरान सफाई देते हुए उन्होंने अपनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ का गाना ‘जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करें अल्फाज मेरे’ भी गाया।
यह भी पढ़ें: 'मैं लड़कियों से दूर रहता हूं', पवन सिंह ने 'राइज एंड फॉल 2' में की एंट्री
क्या है पूरा मामला?
20 अक्टूबर को कोलकाता में आयोजित एक दशहरा कार्यक्रम में रणबीर कपूर शामिल हुए थे। वहां लोगों को बोलते हुए उन्होंने त्यौहार के महत्व पर बात की थी। हालांकि, बोलते समय उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि बुराई कितनी भी ताकतवर हो, 'आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा।'
वे 'जीत' शब्द कहना चाहते थे लेकिन गलती से 'अंत' बोल गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं दीं और कुछ यूजर्स ने चुटकी भी ली।
रणबीर ने क्या दी सफाई?
बुधवार, 21 अक्टूबर को चेन्नई ट्रेड सेंटर में 'रामायण' फिल्म के म्यूजिक और एल्बम लॉन्च कार्यक्रम में रणबीर कपूर ने इस गलती को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी मन की बात सही तरीके से बयां नहीं हो पाती।
रणबीर ने कहा, 'मैं इस मौके पर कल हुई घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं। मैं दशहरा कार्यक्रम में था और मेरी जुबान फिसल गई। मेरे कहने का मतलब यह है, 'बुराई में चाहे कितनी भी ताकत क्यों न हो, आखिर में जीत अचाई और सच्चाई की होगी'।' वह आगे कहते हैं, 'यह मुझे रॉकस्टार में रहमान सर के साथ किए गए काम की याद दिलाता है। मैं जो कहना चाहता हूं वह है 'जो भी मैं कहना चाहता हूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे'। इसलिए मैं इसके लिए सच में में माफी मांगता हूं।'
यह भी पढ़ें: 'जलील करते हो, शर्म नहीं है?', अक्षरा सिंह लाइव कंसर्ट में किस पर भड़क गईं?
कब आ रही हैं 'रामायण' फिल्म
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'रामायण- पार्ट 1' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
