90 और 2000 के दशक में बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर अपने करियर के बुलंदियों पर चुके हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी ऐसी हालत देखकर फैंस हैरान हो गए। वीडियो में शरद उल्टी टी शर्ट, मैली जींस और नंगे पैर चलते नजर आए। उन्हें देखकर फैंस पहले तो पहचान ही नहीं पाए। उन्होंने वीडियो में सिंटा से अपील की उन्हें काम दिलाने में मदद करें। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
शरद ने वीडियो में कहा, 'मैं CINTAA से अपील करना चाहता हूं कि मुझे अच्छा काम दिलाने में मदद करें। आप इंडस्ट्री के लोगों की हमेशा मदद करते हैं। मैं आपका बहुत आभारी रहूंगा अगर आप मेरी मदद करेंगे। मैं एक अच्छा ऐक्टर हूं। यह बात आप लोग भी जानते हैं। मुझे बस आप लोगों के सपोर्ट की जरूरत है। मैं इंडस्ट्री में वापस करना चाहता हूं। पैसों की बात नहीं है। मैं जनवरी से दोबारा काम कर सकता हूं। टीवी, फिल्में या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म, मैं सब पर काम करने के लिए तैयार हूं।'
यह भी पढ़ें: साई और धनुष की OM का ट्रेलर रिलीज, दर्शको ने की 'धुरंधर' और 'पुष्पा' से तुलना
वॉकर से चलते नजर आए शरद
शरद को चलने फिरने में परेशानी हो रही है। वह वॉकर के सहारे चलके दिख रहे हैं। वीडियो में वह नंगे पैर चलते रहे हैं। उन्होंने अपनी चोट के बारे में बात करते हुए कहा कि जब वह फुटबॉल खेल रहे थे तब उनके पैर में चोट लग गई और हड्डी में क्रैक आ गया है।
पालतू जानवरों को भेजा एनिमल वेलफेयर सेंटर
शरद ने बताया कि वह निजी परेशानियों के चलते अपने चारों पालतू कुत्तों को खुद से दूर करना पड़ रहा है। वह अपनी कार से चारों कुत्तों को एनिमल वेलफेयर सेंटर ले जाते हुए देखा गया था। यह फैसला उन्होंने उनकी चोट और मौजूदा परिस्थितियों को देखता हुए लिया है ताकि कुत्तों की देखभाल ठीक से हो सके। उन्होंने कहा कि अपने कुत्तों को खुद से दूर करना बहुत मुश्किल था। हालांकि 15 दिन के बाद वह नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे तब तक के लिए उन्हें मुंबई के बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक हेमा चौधरी संभालेंगी। हेमा ने शरद की हालत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह अपनी चोट से जल्द उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर डार्क' में शनाया का डबल रोल, कैसी है सीरीज?
'जोश' से मिली थी पहचान
1994 में शरद ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मेरा प्यार भारत' से की थी। इसके बाद वह 'त्रिशक्ति', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी', 'वांटेड' समेत कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उनके करियर को पहचान फिल्म 'जोश' से मिली थी इस फिल्म में शाहरुख खान , ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में थे।
