एमएक्स प्लेयर पर फिटनेस रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड 2' शुरू होने वाला है। इस शो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कंटेस्टेंट्स के बीच में कड़ा मुकाबला होगा। कंटेस्टेंट्स को चार टीमों में बांटा जाएगा। चारों टीम के मेंटोर्स का खुलासा हो गया है। हरियाणा बुल्स को खेसारी लाल यादव संभालते दिखेंगे। दिल्ली डोमिनेटर्स की कमान यूट्यूबर अभिषेक मल्हान के हाथ में होगी। यूपी दबंग को राहुल चौधरी और मुंबई स्ट्राइकर्स की मालकिन प्रियंका चाहर चौधरी हैं।
इन चारों टीम के सुपर मेंटोर एक बार फिर भी शिखर धवन है। इस शो में 16 कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे। कंटेस्टेंट्स को हर दिन टास्क कंप्लीट करना होगा। इनमें से एक लड़की और एक लड़का विनर बनेगा।
यह भी पढ़ें: 'वह बुरा नहीं, घमंडी इंसान है...', करण जौहर पर बोलीं कंगना, सलमान पर क्या कहा?
खेसारी पर अभिषेक मल्हान ने कसा तंज
शो के प्रोमो में चारों टीम के मालिक एक दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आते हैं। अभिषेक मल्हान की टीम का सदस्य सीजन 1 का विनर था। प्रोमो में खेसारी कहते हैं, यहां कैमरा लेकर हैलो गाईज बोलने वाला शो नहीं है। इस पर पलटवार करते हुए अभिषेक ने कहा, 'खिलाड़ी भी बढ़िया है लेकिन ये मेंटोर कहां से उठाकर लेकर आए। ये सीरियस बेटल ग्राउंड है।' उन्होंने आगे कहा, 'ये शो पलंग पर चढ़कर कमर लचकाने का गेम नहीं है। इनसे बोलो ये नए-नए आए हैं थोड़ा चिल करें।'
वहीं, प्रियंका कहती हैं, 'नए-नए आए हैं चिल करो, मॉय फुट। यह ऐसा इंसान है पहले मजाक उड़ाओं और कोई कुछ बोले तो ट्रिगर हो जाता है।' राहुल चौधरी ने कहा कि माना कि प्रियंका इच्छाधारी नागिन है तो कुछ भी बोलेगी। शो का प्रोमो दर्शकों को काफी मजेदार लग रहा है। यह शो 17 अप्रैल से ऑन एयर होगा।
यह भी पढ़ें: 14 साल का झगड़ा खत्म, गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भांजे कृष्ण अभिषेक को लगाया गले
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए खेसारी
बेंटलग्राउंड 2 के ट्रेलर में खेसारी को देखकर लोग हैरान हो गए। एक व्यक्ति ने लिखा, 'खेसारी भैया यहां कहां आ गए?' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'खेसारी भैया पवन सिंह की तरह रियलिटी शो में आए हैं।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'शायद गलत लाइन में आ गए।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'वह अब फिटनेस गुरू बनेंगे।' खेसारी इससे पहले सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आए थे। शो पर वह अपनी पर्सनैलिटी से लोगों को इंप्रेस नहीं कर पाए थे।
