फिल्म 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने इंटीमेट सीन्स दिए थे। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' पर कियारा ने कहा कि शुरुआत में फिल्म को जिस प्रकार का रिस्पॉन्स मिला था उससे काफी निराश हुई थी। शो पर कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की।
शो के होस्ट करण जौहर से बात करते हुए कियारा ने कहा कि शुरुआती वीकेंड के दौरान फिल्म को जिस प्रकार का रिस्पॉन्स मिला था उनके लिए मुश्किल था। फिल्म की शुरुआत भले ही दमदार रही हो लेकिन दर्शकों से वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिली जैसी टीम को उम्मीद थी।
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी में किसने की थी पहली पहल?
'टॉक्सिक' के फ्लॉप होने पर कियारा ने दिया रिएक्शन
उस समय के बारे में बात करते हुए कियारा ने कहा, 'पहले दिन यह दिल तोड़ने वाला था खासकर इस फिल्म के लिए लिए क्योंकि पूरी टीम में से किसी को भी ऐसी उम्मीद नहीं थी। अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद जब फिल्म उम्मीद के मुताबिक नहीं चलो तो पहला वीकेंड मेरे लिए बहुत दुखद था। मैं इसे लेकर काफी निराश थी। हालांकि मुझे अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। मुझे लगता है कि मेरे सफर में यह एक मोड़ साबित होगा।'
इस बातचीत में 'तबाही' गाने से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया गया। यश के साथ इंटीमेट सीन्स करने के लिए ट्रोल किया गया। लोगों का कहना था कि वह इस तरह के सीन्स करने से पहले अपने पति और मां बनने के बारे में भी सोच लेती। इस विवाद में सिद्धार्थ का नाम भी घसीटा था। लोग कहने लगे थे कि अपनी पत्नी को दूसरे ऐक्टर के साथ देखकर उनका क्या रिएक्शन होगा?
कियारा के इंटीमेट सीन्स पर क्या था सिद्धार्थ का रिएक्शन?
करण जौहर ने इस दौरान कहा कि यह मुद्दा बहुत ही जेंडर बायस्ड है। यही सीन्स अगर मेल ऐक्टर देता तो कोई दिक्कत नहीं होती। फीमेले ऐक्टर्स को लेकर हमेशा ऐसी बातें होती है। इस पर कियारा ने कहा कि सिद्धार्थ को इस विवाद से कोई फर्क नहीं पड़ा। हमने कभी इस बारे में कभी कोई बात नहीं की। उन्होंने आगे कहा कि इसमें कुछ नया नहीं है। सालों से ऐसा होता आ रहा है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर तमाम ऐक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: दुबले-पतले और कमजोर हो गए The Rock? वायरल तस्वीरों का सच जान लीजिए
कियारा ने कहा, 'मैं एक बात जरूर कहना चाहूंगी कि जब मैं इंटरनेट पर चल रही चीजों को देख रही थी, तो बहुत से लोगों ने पहले ही इस दोहरेपन पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था। ऐसे में, मुझे अपने फैसलों को सही ठहराने की कोई जरूरत ही महसूस नहीं हुई।'
