अभिनेत्री कृतिका कामरा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। टीवी में फेम पाने के बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया था। उनके काम को वेब सीरीज 'तांडव' से पहचान मिली थी। वह इन दिनों सीरीज 'मटका किंग' को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है। उनके काम को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यह तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने कास्टिंग काउच से जुड़ा अनुभव शेयर किया है।
कृतिक ने बताया कि उन्होंने ऐक्टिंग की दुनिया में छोटी सी उम्र में कदम रखा था। उनके परिवार ने अखबार में कास्टिंग काउच की खबरें पढ़ी थी। उन्होंने बताया, 'उनका भी कास्टिंग काउच से पाला पड़ा था लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी कि वह बचकर निकल गईं। वह अपने सूझ बूझ के कारण उस हालत से निकल पाई थीं।'
यह भी पढ़ें: फ्री में देखें अक्षय की 'भूत बंगला', निर्माताओं ने दर्शकों के दिया ऑफर
कृतिका को नहीं थी दुनियादारी की समझ
कृतिका ने बताया कि उन्होंने छोटी सी उम्र में ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उस समय उन्हें दुनियादारी की समझ नहीं थी। टीवी के कलाकारों को इंडस्ट्री में हीन भावना से देखा जाता है। उन्हें भी लंबे समय तक एक अलग नजरिए देखा गया था।
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे समझ नहीं आता है कि दोनों मीडियम पर कलाकार ऐक्टिंग करते हैं तो इस तरह का व्यवहार क्यों है? टीवी से आने के कारण उन्हें खुद को ज्यादा साबित करना पड़ता है।'
यह भी पढ़ें: 'लंबी रेस का घोड़ा है', 'लवयापा' के फ्लॉप होने पर आमिर ने किया बेटे का बचाव
किस तरह के प्रोजेक्ट को चुनती हैं कृतिका?
कृतिका ने बताया कि वह अपने उसूलों को लेकर पक्की है और उससे कोई समझौता नहीं कर सकती हूं। मैं एक फैमिनिस्ट हूं और मुझे इस पर गर्व है। मैं टीवी पर भी किचन ड्रामा से दूर रहती थी। मैं उस तरह के किरदार करना पसंद करती हूं जिसमें महिलाओं को मजबूत तरीके से पेश किया गया है। मैं किसी भी प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए काम नहीं करती हूं। उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने हाल ही में गौरव कपूर से शादी की है।
