'बिग बॉस' का नया सीजन जल्द आने वाला है। इससे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दो नए रियलिटी शो शुरू होने वाले हैं। इस लिस्ट में फराह खान और रितेश देखमुख का 'लॉक अप 2' और कुणाल खेमू का 'अलायंस' आने वाला है। एक नेटफ्लिक्स पर आएगा और दूसरा अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

 

प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' का ट्रेलर सामने आ गया है। इस शो को कुणास खेमू होस्ट कर रहे हैं। ट्रेलर में वह शो का कॉन्सेप्ट समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शो का कॉन्सेप्ट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: कौन थीं लावणी डांसर विठाबाई जिन्होंने खुद काटी गर्भनाल, फिर स्टेज पर नाचने लगीं?

'अलायंस' का ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर की शुरुआत में एक आदमी कुणाल के पास दौड़कर आता है और कहता है, 'अलायंस आ रहा है।' इस पर कुणाल कहते हैं, 'दुनिया में आने के लिए तुम्हें डॉक्टर के हाथ लगते हैं और जाने के लिए चार कंधे। आप खुद से न आते हैं, न खुद से जा सकते हैं क्योंकि यह दुनिया अलायंस से चलती है लेकिन इस शो में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।' कुणाल ने बताया कि अलायंस दूसरे शोज से अलग कैसे है? और कहते हैं, 'यही झूठ हमने अपने कंटेस्टेंट्स से कहा है। इन्हें लगता है कि शो का नाम अलायंस है को सबको साथ मिलकर खेलना है लेकिन कुछ भी इन लोगों के हिसाब से नहीं होगा। इस शो में जोड़ियां एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'इस शो में ट्विस्ट यह है कि हर हफ्ते दो कंटेस्टेंट एलिमिनेट होंगे और दो वाइल्ड कार्ड शो में प्रवेश करेंगे। शो में 16 कंटेस्टेंट्स है जो 8 जोड़ियों में खेलेंगे। इनमें से कोई एक ट्रॉफी जीतेगा। यह शो 6 हफ्तों तक चलेग। हर दिन दोपहर 12 बजे में नया एपिसोड टेलिकास्ट होग। इसमें फिजिकल, सीक्रेट मिशन और ज्ञान से जुड़े गेम्स होंगे। शो में सबसे करीबी दोस्त दुश्मन बन जाएंगे।'

 

यह भी पढ़ें: विधानसभा में भी फिल्मी स्टाइल, हाथ के इशारे से किसे जवाब दे गए CM विजय?

ये 16 खिलाड़ी खेलेंगे खेल

शो में रवि किशन अपनी बेटी रीवा के साथ नजर आएंगे। ऐक्टर कुशाल टंडन की जोड़ी अर्सलान गोनी के साथ हैं, कोरियोग्राफर और कॉन्टेंट क्रिएटर जैद दरबार अपनी दोस्त डेजी शाही, अभिनेत्री और टीवी मिनी माथुर डीजे, डीजे निखिल चिनप्पा, नीति टेलर और डांसर रूही दोसानी, कॉन्टेंट क्रिएटर वंशराज सिंह और डॉली जावेद की जोड़ी साथ में दिखेगी। इसके अलावा गेमिंग क्रिएटर पायल धरे पंजाबी ऐक्टर सैबी सूरी और जर्मन एक्ट्रेस डेलबर आर्या और म्यूजिशन और लेखक अरमान खेरा की जोड़ी बनी है। यह शो 26 जून से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगा।