पूर्व आईपीएल कमिश्नर और बिजनेसमैन ललित मोदी इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर खबर चली रही थी कि वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में नजर आन वाले हैं। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने तो इसे पक्का भी बताया था लेकिन ललित मोदी ने खुद इस खबर को गलत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साफ कहा कि उन्हें शो के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया है और वह 'बिग बॉस' में जाने वाले भी नहीं हैं।

 

ललित मोदी ने इस खबर को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बिना उनसे पूछे एक बनाई हुई खबर को न्यूज की तरह कैसे चला दिया गया। इसके अलावा ललित ने अपने वकीलों की तरफ से भेजा गया कानूनी नोटिस भी शेयर किया है और ऐसी खबरें चलाने वाले मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया अकाउंट्स से उन्हें हटाने को कहा है।

 

यह भी पढ़ें: कोमल रानी स्वर्णकार की ये बातें पता हैं? गोविंदा से अफेयर के चर्चे

ललित मोदी ने क्या कहा?

ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 20' में जाने की खबर को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि शो के लिए उन्हें किसी ने अप्रोच नहीं किया है और वह 'बिग बॉस 20' में शामिल नहीं हो रहे हैं। ललित ने इस बात पर नाराजगी भी जताई है कि बिना उनसे पूछे यह खबर चला दी गई है। ललित मोदी ने कहा कि बिना किसी से जानकारी लिए एक गलत खबर को न्यूज बना दिया गया। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ वकीलों की तरफ से भेजा गया कानूनी नोटिस भी शेयर किया है।

नोटिस में क्या लिखा?

नोटिस में कहा गया कि ललित मोदी के 'बिग बॉस 20' में शामिल होने की खबर गलत और बिना आधार की है। शो के मेकर्स या चैनल की तरफ से उन्हें इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया गया था। नोटिस में यह भी कहा गया कि ललित मोदी ने किसी भी मीडिया संस्थान को यह नहीं बताया कि वह 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनने वाले हैं। इसके बावजूद बिना उनसे बात किए ऐसी खबर चलाई गई है।

 

नोटिस में ऐसी खबरों को हटाने और आगे बिना जानकारी के इस तरह की खबर नहीं चलाने की बात कही गई है। इसके अलावा ललित ने अपने पोस्ट में लोगों को एक सलाह भी दी है कि खबर चलाने से पहले उससे जुड़े व्यक्ति से जानकारी लेनी जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें: कंगना ने बताया दिल्ली और मुंबई के लड़कों में फर्क, डेटिंग का किस्सा किया शेयर

'बिग बॉस 20' की तैयारी क्या है?

'बिग बॉस' का 20वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है और इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करेंगे। मेकर्स ने नए सीजन का लोगो और प्रोमो जारी कर दिया है। इस सीजन में एक नया ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा जिसमें कंटेस्टेंट्स को अतिरिक्त 'जीवनदान' दिया जाएगा।

 

शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी कई नाम सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रहे हैं लेकिन मेकर्स की तरफ से पूरी लिस्ट जारी नहीं की गई है। रिपोर्ट्स में जन्नत जुबैर, माही विज, निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी जैसे नामों की चर्चा हुई है। 'बिग बॉस 20' सितंबर 2026 में शुरू होने वाला है और इसे जीओ हॉटस्टार और कलर्स पर देखा जा सकता है।