'लॉक अप 2' का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की शिल्पा शिंदे से जमकर बहस होती है। शिल्पा दोनों की जोड़ी को बार- बार लव बर्ड्स बोल रही थीं। शिल्पा की बातें सुनकर हर्षद का गुस्सा फूट पड़ता है। इस दौरान उन्होंने दोस्त शिवांगी जोशी का बचाव भी किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रह है।
प्रोमो की शुरुआत में शिल्पा कहती हैं, 'इन दोनों लवबर्ड्स के लिए मैं बिल्कुल भी एडजस्ट नहीं करूंगी।' जब शिवांगी ने अपने और हर्षद के लिए एक सेल की डिमांड की थी। शिल्पा के कमेंट पर शिवांगी ने कहा, 'एक सेकंड, ये लवबर्डस लवबर्ड्स क्या कह रही हैं शिल्पा जी।'
यह भी पढ़ें: टेलीप्रॉम्पटर से लाइनें पढ़ते हैं अक्षय, को स्टार ने बताया कैसे होती है शूटिंग?
शिल्पा ने हर्षद और शिवांगी को दिया लवबर्ड्स का टैग
इसके बाद जब हर्षद ने शिल्पा से अपने जिम मैट मांगा तो उन्होंने कहा, 'जाओं यार लवबर्ड्स'। यह सुनकर हर्षद का गुस्सा फूट गया और शिल्पा से कहा, 'बेकार क्यूं करती हैं यार लवबर्ड्स, लवबर्ड्स? दोस्ती नहीं देखी है कभी जिंदगी में।' हर्षद आगे कहते हैं, 'शादी की उम्र है, अफवाहें उड़ा रही हो उसके बारे में आप।'
शिवांगी भी शिल्पा से कहती हैं, 'जिंदगी में एक दोस्त तो बना नहीं है।' शिल्पा चुप नहीं होती है और एक ही बात दोहराती है। इस पर हर्षद ने कहा कि दोस्त हूं उसका। इन तीनों के बीच में बहस खत्म नहीं होती है और आखिर में अपूर्वा कैमरे के सामने आकर कहती हैं, 'हर्षद का कबीर सिंह देखा है आज हमने। मुझे तो बहुत मजा आ रहा है।'
यह भी पढ़ें: खाने को पैसे नहीं, चॉल में रहता है आमिर का सौतेला भाई, एक्स वाइफ ईवा ने बताया
हर्षद ने श्रेया को दिखाई थी मिडिल फिंगर
हर्षद ने पिछले एपिसोड में श्रेया कालरा को मिडिल फिंगर दिखाई थी जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। हर्षद की इस हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया था। दरअसल श्रेया और शिवांगी के बीच में खाने को लेकर झगड़ा होता है। इस झगड़े में हर्षद बीच में कूद पड़ते हैं। वह अपनी दोस्त शिवांगी का सपोर्ट करते हुए श्रेया कालरा से बहस बाजी करते नजर आए थे।
शो में अपूर्वा मुखर्जी की बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री हो गई है। अपूर्वा का पहले से ही श्रेया और सूफी मोतीवाला से झगड़ा है। अपूर्वा ने श्रेया को देखते ही कहा मुझे सॉरी बोलो और श्रेया हंसने लगती है।
