नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 3' की चर्चा लंबे समय से हो रही है। मेकर्स ने शो का ट्रेलर रिलीज कर किया है। इस बार भी कई कहानियों को एक साथ दिखाया गया है। इन कहानियों को अलग-अलग निर्देशकों ने बुना है।
इस बार विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शगुन बत्रा और विशाल भारद्वाज अपनी कहानी लेकर आए हैं। सीरीज में प्यार, धोखा और महिला की इच्छा को दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत अदिति राव हैदरी के कैरेक्टर से होती है जो बताती हैं कि काश दुनिया का हर मर्द जान सकता। हम हसीनाएं स्विच ऑन, स्विच ऑफ नहीं बल्कि मोम की गुड़ियां हैं। हम जलते नहीं, हम पिघलते हैं और इस दौरान सभी कैरेक्टर्स की एक झलक देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें: किसे डेट कर रही हैं अपूर्वा मखीजा, जिसके संग वायरल हुआ लिप किस वीडियो?
'लस्ट स्टोरीज 3' का ट्रेलर
सीरीज का ट्रेलर 2 मिनट 19 सेकंड का है। इस सीरीज में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थंपी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, अली फजल, सिद्धार्थ और गुरफतेह पीरजादा मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि किरदार प्यार, वासना और उलझनों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं।
कोंकणा जब राधिका आप्टे से कहती हैं उन्हें धमाके के लिए तैयार रहना चाहिए तो वह जवाब देते हैं कि वे कांदिवाली में हैं। राधिका मदान और अली फजल की शादी मुश्किल वक्त से गुजरती है। जबकि अदिति राव हैदरी लेखिका हैं जो सिद्धार्थ संग अपनी अलग दुनिया बुनती है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं काजी तौकीर? जिसने 20 साल पहले अरिजीत सिंह को 'गुरुकुल' में हराया
इसके ट्रेलर में दर्शकों को अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। हर कहानी का अपना अंदाज और सरप्राइद है। हर कहानी इंसान के हर इमोशन को बयां करती हैं। इन भावनाओं की वजह से रिश्तों पर क्या असर पड़ता है। यह सीरीज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं जो दर्शकों को पसंद आए थे।
