'लॉकअप' और 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का रोल निभा रही हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म के टीजर में अंजलि को माता सीता के रोल में देखकर लोग भड़क गए।

 

सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं। अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर किया था जिसमें वह माता सीता के लुक में नजर आर रही हैं। उन्हें माता सीता के रोल में देखकर लोग हैरान रह गए। 

 

यह भी पढ़ें: 5 दिनों में 'बंटवारा 1947' नहीं कमा पाई 50 Cr, Awarapan 2 ने की दोगुनी कमाई

माता सीता बनीं अंजलि अरोड़ा

एक व्यक्ति ने लिखा, 'अंजलि अरोड़ा माता सीता? कैसे हो गया।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'इस तरह के किरदार की कास्टिंग बहुत ही सम्मान और सेंसिटिविटी के साथ होनी चाहिए।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'लगता है एक और आदिपुरुष आने वाली है।'

 

 

इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। इस फिल्म में अंजलि के साथ देव शर्मा, शील वर्मा, रजनीश दुग्गल महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में देव शर्मा ने भगवान राम का रोल प्ले किया है। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दिवाली पर रिलीज होगी 'रामायण'

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर , साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दूबे, यश महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का बजट 4,000 करोड़ है। इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों की मिली -जुली प्रतिक्रिया मिली है।

 

यह भी पढ़ें: निरहुआ आपके भइया हैं? सवाल सुनकर ये क्या बोल गईं आम्रपाली दूबे

कौन हैं अंजिल अरोड़ा?

अंजिल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल और ऐक्ट्रेस हैं जिन्हें टिकटॉक वीडियो से पहचान मिली। 2022 में उन्होंने कच्चा बादाम गाने पर डांस किया था और इस गाने से वह वायरल सेंसेशन बन गईं। इस वजह से उन्हें कच्चा बादाम गर्ल नाम मिला। इसके बाद वह कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में नजर आई थीं। इस शो में उनकी और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की दोस्ती को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शो से निकलने के बाद अंजलि कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।