इस हफ्ते 12 जून को इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा', कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' और विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3डी' रिलीज हुई थी। ये तीनों अलग-अलग जोनर की फिल्म है। इन तीनों फिल्मों को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। आइए जानते हैं मंडे टेस्ट में तीनों में से किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है?

 

इम्तिाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। इस वजह से सिनेमाघरों में दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए आ रहे हैं। फिल्म ने सोमवार को 1.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल मिलाकर 7.74 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'कुमकुम भाग्य' वाली संचिता उगले ने दे दी जान, पंखे से लटकती मिली लाश

भारत भाग्य विधाता कलेक्शन

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने मंडे को सिर्फ 58 लाख रुपये का बिजनेस किया। फिल्म को सबसे कमजोर ओपनिंग मिली है। इस फिल्म की कहानी 26/11 अटैक पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसा कामा अस्पताल की नर्स अंजलि कुलथे ने अपनी समझदारी से 20 गर्भवती महिलाओं को बचाया है और उस दिन एक महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई।

 

निर्देशक मनोज तपाड़िया की फिल्म में कंगना ने नर्स की भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। शनिवार और रविवार को भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली थी।

 

यह भी पढ़ें: 'सलमान के पैरों की धूल...', गोविंद नामदेव पर भड़के 'काला हिरण' वाले अमित जानी

हॉन्टेड 3डी

विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेज 3डी: ईकोज ऑफ पास्ट' रिलीज हुई थी। इस फ्रेंचाइजी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने 4 दिनों में 10 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। हॉन्टेड की पुरानी फ्रेंचाइजी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

गवर्नर 

मनोज बाजेपयी की फिल्म 'गवर्नर' एक पॉलिटिक्ल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में अदा शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने महज 4. 14 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।