सलमान खान की नई फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 10 नवंबर को ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर में कहानी की झलक दिखाई गई, जिसमें सलमान बॉर्डर पर देश के लिए युद्ध करते नजर आ रहे हैं। इसमें देशभक्ति और सैनिकों के बलिदान की झलक दिखाई गई है। यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

मातृभूमि फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी, जो सलमान की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इनके अलावा अनुप बिक्रम शाही, मुकेश ऋषि, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता सलमान खान हैं और फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है।

 

यह भी पढ़ें: दिया मिर्जा के बाद सोनी राजदान ने की पटाखे न जलाने की अपील, वायरल हुआ बयान

सलमान ने ट्रेलर किया शेयर

फिल्म के ट्रेलर को सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'आज रिलीज करूं या कल? जो कल करे सो आज कर, आज करे सो अभी कर।' देखिए ट्रेलर।

 

फिल्म की कहानी क्या है?

 

मातृभूमि फिल्म के ट्रेलर में भारत-चीन के बीच 2020 में गलवान घाटी में हुए सैनिकों के टकराव को दिखाया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि सैनिक अपने परिवार से बिछड़कर बॉर्डर पर देश के लिए जंग लड़ता है। फिल्म में सलमान कर्नल बिक्कूमाला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जो बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। इन्होंने ही 2020 के गलवान घाटी टकराव में भारतीय सैनिकों को लीड किया था, जिसके बाद बिक्कूमाला को महावीर चक्र दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: काबिल फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक का माहौल

लोगों को कैसा लगा ट्रेलर?

फिल्म के ट्रेलर को देखकर कई लोग फिल्म देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, तो दूसरी तरफ कई लोग एक्स पर फिल्म के ट्रेलर में कुछ कमियां भी बता रहे हैं।

एक व्यक्ति ने ट्रेलर देखकर कहा, अगर वह स्क्रिप्ट के हिसाब से चलते, तो यह एक शानदार फिल्म और साल की बेहतरीन फिल्म बन सकती थी लेकिन कोई बात नहीं, फिर भी ट्रेलर अच्छा है।

 

एमवर्मा ने कहा,  3 मिनट  के ट्रैलर में  ही बोर हो गए। सलमान भाई सोरी

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे अभी तक घी भी नहीं मिला', KBC को लेकर सैफ अली खान ने क्यों ली चुटकी?

 

तीसरे व्यक्ति खिलादी शिवम ने कहा, ट्रैलर में ही पूरी कहानी दिखा दी।

 

अक्षित ने भी कहा, पूरा मूवी तो ट्रैलर में दिखा दिया उपर से फिल्म का एक्सक्यूशन भी खराब है।

दिव्यांश ने कहा, इसे कहते है देखने लायक ट्रैलर।