पॉपुलर रियलिटी शो 'अलायंस' का सफर पूरा हो गया है और इस सीजन की विनर मशहूर एक्ट्रेस मिनी माथुर बन गई हैं। कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए गए इस छह हफ्ते के शो में मिनी ने शानदार खेल दिखाते हुए चमचमाती ट्रॉफी और पूरे 50 लाख रुपये का इनाम अपने नाम कर लिया है।

 

यह शो एक दिलचस्प मुकाबला था जहां कंटेस्टेंट्स को अपनी हर चाल सोच-समझकर चलनी पड़ी और खेल में कई बार रिश्ते बदलते नजर आए। शो की शुरुआत में रवि किशन , वंशज सिंह, पायल गेमिंग, अरमान खेरा, डॉली जावेद, देल्बर आर्या, सब्बी सूरी, रिव्वा किशन, कुशल टंडन, डेजी शाह, रूही दोसानी, निखिल चिनप्पा, नीति टेलर, मिनी माथुर, अर्सलान गोनी और जैद दरबार जैसे चेहरे शामिल थे। इसके बाद खेल में आगे सोहेल खान, आगु स्टेनली चिएडोजी, वृद्धि पटवा, सीमा सजदेह, अली गोनी, काशिश कपूर और बाली की भी एंट्री हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'सॉरी ऋतिक' ट्रेंड पर कंगना को गुस्सा क्यों आया है?

फाइनल मुकाबला और नतीजे

छह हफ्ते के लंबे सफर और उतार-चढ़ाव के बाद शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचा, जहां टॉप तीन खिलाड़ियों में मिनी माथुर, अली गोनी और रूही दोसानी बचे थे। इन तीनों के बीच हुए मुकाबले के बाद मिनी माथुर को विजेता घोषित किया गया, जबकि अली गोनी पहले रनर-अप रहे और रूही दोसानी ने दूसरा रनर-अप स्थान हासिल किया।

 

यह भी पढ़ें: T सीरीज और जी म्यूजिक ने सोनू निगम को बैन क्यों किया? खुद किया खुलासा

 

अपनी जीत पर बात करते हुए मिनी माथुर ने कहा कि 'अलायंस' जीतना उनके लिए किसी सपने जैसा अनुभव है। उन्होंने बताया कि शो के अंदर का हर दिन भावनाओं और कई तरह की चुनौतियों से भरा हुआ था। उन्होंने अपने सभी साथियों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस शो से मिली अच्छी यादें और रिश्ते ही उनकी सबसे बड़ी कमाई हैं।