साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 21 मई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 3 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मोहनलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि  58 घंटे में फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस पार कर लिया है।

 

इस पोस्ट को शेयर करते हुए मोहनलाल ने कैप्शन में लिखा, '13 साल से आपने इस कहानी को अपना प्यार दिया है। दृश्यम 3 सिनेमाघरों में सफलता के साथ चल रही है। फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'जुम्मा-चुम्मा' गाने से किमी काटकर बनीं स्टार, इंडडट्री छोड़कर कहां गायब हुईं?

'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk वेबसाइट के मुताबिक फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 47.17 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ओवरसीज में भी बंपर कमाई कर रही है। दृश्यम 3 मलयालम सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर Vaazha II: Biopic of a Billion Bros (221.19) करोड़ रुपये और दूसरे नंबर पर  Aadu 3 (120.11) करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने ममूटी और मोहनलाल की फिल्म पैट्रियट (79. 92 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

क्या है 'दृश्यम 3' की कहानी ?

'दृश्यम 3' की कहानी सीक्वल खत्म होने के लगभग 4 साल बाद से शुरू होती है जिसमें जॉर्जकुटी (मोहनलाल) अपनी नई जिंदगी में कदम रख चुका है। वह अब एक थिएटर का मालिक और प्रोड्यूसर बन गया है। वह अपने परिवार से जुड़ी कहानियों को पर्दे पर उतारता है। इन फिल्मों के हिट होने के बाद जॉर्जकुट्टी का जीवन लाइमलाइट में आ जाता है। सोशल मीडिया पर उसके जीवन को लेकर लोग कड़ियां जोड़ना शुरू कर देते हैं जिसका असर उसके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। वह क्या असल है और क्या भ्रम है? इसमें फर्क नहीं कर पाता है।

 

यह भी पढ़ें: 'जुम्मा-चुम्मा' गाने से किमी काटकर बनीं स्टार, इंडडट्री छोड़कर कहां गायब हुईं?

कैसी मुसीबतों से निकलेगा जॉर्जकुट्टी?

जॉर्जकुट्टी को अपने घर के आंगन में कांस्टेबल सहदेवन दिखाई देता है जो उसका दुश्मन है। सहदेवन जॉर्जकुट्टी को पकड़ना चाहता है लेकिन इस बार यह काम अपनी मर्जी से नहीं कर रहा है। वह जॉर्जकुट्टी को पकड़ना चाहता है। दूसरी तरफ बार-बार अंजू की शादी में दिक्कतें आ रही हैं। इन परेशानियों के पीछे वरुण के पिता प्रभाकर का हाथ है। वह अंजू से अपने बेटे की मौत का जवाब चाहता है। अब जॉर्जकुट्टी कैसे अपने परिवार को मुसीबतों से बचाएगा? इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।