'राख' वेबसीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज की कहानी कुख्यात रंगा-बिल्ला क्राइम पर आधारित है, जिसे देखकर बॉबी देओल को अपने बचपन का डर याद आ सकता है। बॉबी देओल के एक करीबी दोस्त को रंगा-बिल्ला गैंग ने किडनैप किया था, जिसकी वजह से उन्हें बचपन में डर और कई पाबंदियों का सामना करना पड़ा था। 'राख' वेबसीरीज में रंगा-बिल्ला कांड की कहानी देखने को मिलती है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो सकती हैं।


इस वेबसीरीज में अली फजल और सोनाली बेंद्रे अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। सीरीज कुल 8 एपिसोड की है। हर एपिसोड में झकझोर देने वाला थ्रिलर देखने को मिलता है। बॉबी देओल ने 2025 के एक पॉडकास्ट में बताया था कि बचपन में उनके एक दोस्त को रंगा-बिल्ला ने किडनैप कर लिया था, जिसकी वजह से वह आज भी उस घटना के डर से पूरी तरह उभर नहीं पाए हैं।

 

यह भी पढ़ें: कौन थीं कुमुद राणे जिनके निधन पर आंसू नहीं रोक पाए सलमान खान? वायरल हुए वीडियो

 

दिल दहला देने वाली कहानी


दिल्ली में 26 अगस्त 1978 को दो भाई-बहन ऑल इंडिया रेडियो के एक कार्यक्रम में जा रहे थे। दोनों बच्चे एक गाड़ी में बैठे थे, जिन्हें कुलजीत सिंह उर्फ रंगा और जसबीर उर्फ बिल्ला ने किडनैप कर लिया था। दोनों बच्चों ने अपनी जान बचाने की कई कोशिशें की थीं, लेकिन वे असफल रहे। दोनों भाई-बहन की लाश पुलिस को कुछ दिन बाद मिली थी, जिससे पूरा देश दुखी हो गया था। पुलिस की बेहतरीन जांच-पड़ताल की वजह से 1978 में रंगा-बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को 1982 में फांसी की सजा दी गई।


इसी कहानी पर आधारित 'राख' वेबसीरीज बनाई गई है। पूरी वेबसीरीज इंस्पेक्टर जयप्रकाश यानी अली फज़ल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जांच-पड़ताल कर दोनों आरोपियों को सजा दिलाते हैं। इसके अलावा सोनाली बेंद्रे दोनों बच्चों की मां का रोल निभा रही हैं। उन्होंने शानदार एक्टिंग की है। उनकी एक्टिंग यह बयां करती है कि बच्चों के निधन पर एक मां को कितना दुख हुआ होगा।

 

यह भी पढ़ें: गुल्लक 5 रिव्यू: मिश्रा परिवार ने इस बार धमाल किया या फ्लॉप हो गए?


रंगा-बिल्ला केस के बारे में क्या बताया?


2025 में बॉबी देओल राज शमानी के एक पॉडकास्ट में आए थे, जहां उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया था। उसी दौरान बॉबी देओल ने बताया था कि जब वह छठी क्लास में पढ़ते थे, तभी उनके एक करीबी दोस्त को रंगा और बिल्ला ने किडनैप कर लिया था, जिससे उनके परिवार और स्कूल में दहशत फैल गई थी। हालांकि बाद में बॉबी देओल का दोस्त अपनी जान बचाकर भाग निकला था।


इसी घटना को याद करते हुए बॉबी देओल ने कहा, 'मेरा दोस्त लकी था क्योंकि उस वक्त रंगा और बिल्ला के बीच गलतफहमी हो गई थी। इसके बाद रंगा ने मेरे दोस्त को एक पान की दुकान के पास छोड़ दिया था। फिर दुकानदार उसे घर लेकर गया था।'

 

यह भी पढ़ें: क्या 'पेड्डी' फिल्म में जाह्नवी कपूर को किया गया ऑब्जेक्टिफाई? फैंस ने उठाए सवाल


इस घटना की वजह से बॉबी देओल को बचपन में कई पाबंदियों का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर बॉबी ने कहा, 'उस दौरान मेरे पापा मुझे घर से बाहर निकलने नहीं देते थे। मैं सिर्फ स्कूल जाता था। इसी वजह से मैंने साइकिल चलाना भी घर के अंदर ही सीखा था।'