TVF की चर्चित सीरीज 'एस्पिरेंट्स' का तीसरा पार्ट रिलीज हो गया है। सीरीज की दमदार कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सीरीज के पिछले दो सीजन में ओल्ड राजेंद्र नगर में आए एस्पिरेंट्स कैसे यूपीएससी क्रैक करते हैं और उसके बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल जाती है? इन सभी पहलुओं को शानदार तरीके से दिखाया गया है। इस सीरीज का तीसरा पार्ट स्ट्रीम हो चुका है। आप इस सीरीज को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
'एस्पिरेंट्स' के तीसरे सीजन का निर्देशन दीपेश सुमित्रा जगदीश ने किया है। नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा,नमिता दुबे, अभिलाष थपलियान और शिवांकित सिंह परिहार ने मुख्य निभाई है। 'एस्पीरेंट्स' से इन कलाकारों को घर-घर में पहचान मिली है।
यह भी पढ़ें: क्या 66 साल की उम्र में मां बनेंगी नीना गुप्ता? वीडियो में दिखा बेबी बंप
इन शोज में नजर आए 'एस्पीरेंट्स' के कलाकार
नवीन कस्तूरिया (अभिलाष शर्मा)
नवीन कस्तूरिया को 'टीवीएफ पिचर्स', 'बोस:डेड|अलाइव', 'हैप्पिली एवर आफ्टर', 'एस्पीरेंट्स', 'ब्रीथ इंटू द शैडो' जैसे शोज के लिए जाना जाता है। 2015 में उन्हें 'टीवीएफ पिचर्स' से पहचान मिली थी। 2021 में 'एस्पिरेंट्स' में उन्होंने आईएएस अभिलाष शर्मा का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए उन्हें आज भी जाना जाता है। वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं।
शिवांकित सिंह परिहार (गुरी)
शिवांकित सिंह परिहार ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में 'टीवीएफ ट्रिपलिंग' से की थी। वह 'टीवीएफ द वायरल फीवर' और 'स्क्रीन पत्ती' के वीडियो और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। वह सिर्फ शानदार अभिनेता ही नहीं लेखक भी हैं।
अभिलाष थपलियाल (एसके)
अभिलाष थपलियाल ने 'एस्पीरेंट्स' में एसके का रोल किया था। अभिलाष का रोल भले ही छोटा है लेकिन दमदार है। 2023 में वह वेब सीरीज 'एसके सर' की क्लास में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' को रिलीज में 6 दिन बाकी, फिर भी कैसे कमा लिए 60 करोड़ रुपये?
नमिता दुबे (धैर्या)
नमिता दुबे को धैर्या के किरदार से पहचान मिली थी। वह 'मैं तेरा हीरी', 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का', 'बटरफ्लाई 5' में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया लेकिन कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस सीरीज में काम करने वाले कलाकारों को नाम तो मिला लेकिन किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम नहीं मिला। फैंस को उम्मीद है कि ये कलाकार जल्द किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।
