बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की हाल ही में फिल्म 'कर्तव्य' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में सैफ ने पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। सैफ के साथ फिल्म में रसिका दुग्ग्ल, संजय मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, दुर्गेश कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में सैफ के काम की जमकर तारीफ हुई है। उन्होंने फिल्म में ईमानदार पुलिस वाले पवन सिंह का रोल निभाया है। हरियाणवी भाषा में अच्छी पकड़ और दमदार ऐक्शन और जबरदस्त डॉयलॉग डिलीवरी से लोगों का दिल जीत लिया है।

 

फिल्म को लेकर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिल्म में पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने विलेन का रोल प्ले किया है। एक तरफ जहां उनकी ऐक्टिंग का लोगों ने मजाक बनाया तो दूसरी तरफ रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा जैसे स्टार्स ने अपनी दमदार ऐक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। आइए उन किरदारों के बारे में जानते हैं जिनके काम की खूब तारीफ हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरी चुप्पी को कमजोरी समझने की गलती न करें', आरती ने पति रवि मोहन को दिया जवाब

'कर्तव्य' में छाए ये कलाकार

जाकिर हुसैन

 

अभिनेता जाकिर हुसैन ने फिल्म में सैफ के पिता का रोल निभाया है। उन्हें फिल्म में नेगेटिव रोल में दिखाया गया है जो अपने छोटे बेटे की जान का दुश्मन बन जाता है। जाकिर को नेगेटिव और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है।

 

रसिका दुग्गल

 

'मिर्जापुर' से रसिका दुग्गल को फेम मिला था। फिल्म में उन्होंने सै की पत्नी वर्षा का रोल प्ले किया है। उनकी स्क्रीन टाइमिंग बहुत कम है लेकिन जितने देर नजर आई हैं। वह स्क्रीन पर अच्छी लगी है।

 

संजय मिश्रा

 

संजय मिश्रा जिस भी किरदार को करते हैं उसमें छा जाते हैं। इस फिल्म में वह पवन के साथी पुलिस इंस्पेक्टर अशोक का रोल प्ले कर रहे हैं। वह अपने किरदार में पूरी तरह से जान डालते नजर आते हैं। संजय मिश्रा की ऐक्टिंग की शानदार है।

 

यह भी पढ़ें: यूट्यूबर धारणा 'मां बहन' की लीड हिरोइन, पहले निभाती थीं छोटे मोटे रोल

'कर्तव्य' की कहानी

इस फिल्म का निर्देशन और लेखन पुलकित ने किया है। फिल्म की कहानी पुलिस ऑफिसर पवन सिंह (सैफ अली खान) के साथ शुरू होती है जिसे एक मशहूर पत्रकार की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलती है। उसी के सामने पत्रकार को मार दिया जाता है। इस वजह से पवन को डिपार्टमेंट से संस्पेशन मिल जाता है। वह इस मौत की जांच करता है जिस दौरान कई राज खुलते हैं। क्या पवन अपनी वर्दी दोबारा पहन पाएगा। इसके लिए आपको फिल्म देखने होगी।