इन दिनों सोशल मीडिया पर 'अल्फाज' गाना खूब ट्रेंड कर रहा है। यह गाना हर रील के बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है। यह गाना टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो चुका है। इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर हमजा मलिक और जैन सोहेब ने मिलकर गाया है। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया है। हमजा और जैन की जोड़ी को भक्ति और क्लासिकल गीत गाने के लिए जाना जाता है। दोनों ने 'महबूब ए हक', 'नारा ए हैदरी', 'ए खुदा' और 'मौला' जैसे गाने गाए हैं।
अल्फाज गाना 25 जुलाई 2026 को यूट्यब पर रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 26,937 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इतने महीनों बाद यह गाना अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अलग-अलग वर्जन में भी गाया गया है। लोगों को लग रहा है कि यह रोमांटिक गाना है। असल में इस गाने के जरिए भगवान के प्रति अपने प्रेम को दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: ए.आर रहमान ने 'रामायण' के गाने 'मंगल रंग' में दिया कव्वाली का ट्विस्ट, भड़के लोग
भक्ति और प्रेम का संगम है 'अल्फाज' गाना
इस गाने में भगवान की खूबसूरती को बताया गया लेकिन उसे बयां करने के लिए 'शब्द' नहीं है। 'शब्द' का मतलब 'अल्फाज' होता है। उसके बाद वाली लाइन का मतलब है कि जब धन-दौलत कम होती है, गुरूर टूटता है तब ऐहसास होता है कि यह सब उनका ही दिया हुआ है। इसलिए इस गाने के लिरिक्स कुछ ऐसे हैं।
उनकी तारीफ में कहे क्या?
अल्फाज ही नहीं है।
जो कुछ मेरा है सब कुछ,
वह सब उनका।
इस गाने को हमजा मलिक और जाहिद बशीर ने लिखे हैं। इसमें पंजाबी और उर्दू के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। यह एक सूफी सॉन्ग है। इस गाने की कुछ लाइनें दर्शकों की जुबान पर चढ़ गई हैं। इस गाने पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने रील्स बनाई है। इस गाने की इन पंक्तियों को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
बागा विच मैं ते तोड़े, तेरे लिए गुलाब वे।
मैं तो बस कहदा रहंदा। आप जनाब वे।
तू ते तारियां तो वी सोहणा ऐ,
तेरे वर्गा कोई ना होना ऐ।
कौन हैं पाकिस्तानी सिंगर हमजा और जैन?
हमजा पाकिस्तान के लाहौर से जुड़े सिंगर और कंपोजर हैं। उन्होंने कई पॉपुलर पॉप, रोमांटिक और म्यूजिक सिंगल्स किए हैं। वहीं, जैन जोहेब सूफी कलाम और कव्वाली की परंपरा से जुड़े हैं। उन्हें कोक स्टूडियों के गाने Thagyan और Haiderium से पहचान मिली थी।
