'पंचायत' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फुलेरा गांव के लोकप्रिय किरदार एक बार फिर दर्शकों के बीच में लौटने वाले हैं। मेकर्स ने हाल ही में 'पंचायत' के पांचवें सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस बार फुलेरा गांव के राजनीतिक समीकरण बदले हुए नजर आएंगे जिसके एक झलक सीरीज के पोस्टर में भी देखने को मिली है। इस बार गांव में क्रांति देवी की सत्ता है। क्रांति देवी और बनराकस मिलकर सचिव जी को अपने उंगलियों पर नचाते नजर आ सकते हैं।

 

फुलेरा गांव को नई मुखिया मिल चुकी हैं और बनराकस की भूमिका पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। बनराकस गांव में इस बार प्रधानपति की भूमिका में दिखाई देंगे। इस बार सत्ता की डोर बनराकस के हाथ में होगी। क्या वह गांव में विकास करेंगे या फिर वादों तक ही उनकी राजनीति सीमित रहेगी। नए प्रधान और सचिव जी के बीच में टकराव देखने को मिलने वाला है। सचिव जी इन परिस्थितियों से कैसे निकलते हैं। यह सब कुछ देखना दिलचस्प होने वाला है। हालांकि मेकर्स ने सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

 

यह भी पढ़ें: 'बात करने की तमीज नहीं...', दीया ने बताया नवाजुद्दीन संग काम करने का अनुभव!

कब रिलीज होगी 'पंचायत 5'?

 

'पंचायत' का पांचवां सीजन अमेजन प्राइम पर 3 दिसंबर को स्ट्रीम होगा। मेकर्स ने हाल ही में पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में बनराकस के हाथ में सचिव जी को डोर दिखने को मिल रही है। जबकि प्रधान जी और मंजू देवी बेबस दिखाई दे रही हैं। इसके पोस्टर ने फैंस का दिल खुश कर दिया। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि मेकर्स को टीजर भी रिलीज करना चाहिए था। 

 

यह भी पढ़ें: रॉबर्ट पैटिनसन से पहले कौन-कौन से स्टार्स निभा चुके हैं जेम्स बॉन्ड का किरदार?

 

इस सीरीज में सचिव जी, प्रधान जी, बनराकस, विनोद, प्रह्लाद चा और विकास और क्रांति देवी के किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। पांचवें सीजन में भी इन किरदारों के पीछे नोकझोंक देखने को मिलेगी। इस सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है और निर्माण द वायरल फीवर ने किया है।