बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। अभिनेत्री के पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया गया कि परिणीति ने बेटे को जन्म दिया है। घर के सदस्य नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। परिवार में इस समय जश्न का माहौल है।
परिणीति चोपड़ा कुछ घंटों पहले ही डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उनके साथ अस्पताल में पति राघव चड्ढा भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- दिवाली पर रिलीज होगी 'थामा', जानिए पिछले 5 सालों में कैसा रहा फिल्मों का बिजनेस?
परिणीति ने बेटे को दिया जन्म
36 साल की उम्र में परिणीति मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अभिनेत्री को मां बनने के लिए बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में अनन्या पांडे, कृति सेनन, मनीष मल्होत्रा समेत अन्य कलाकारों का नाम शामिल है। परिणीति और राघव माता- पिता बन गए हैं। इस पल का उन्हें लंबे समय से इंतजार था। कपल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारी बाहें भरी हुई हैं, हमारा दिल और भी भरा हुआ है।'
यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव या मैथिली ठाकुर, कौन है ज्यादा अमीर?
परिणीति ने 25 अगस्त को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक केक की फोटो शेयर की थी जिसमें लिखा था 1+1=3। केक पर नन्हे पैर के निशान भी बने थे। अभिनेत्री अपने प्रेग्नेंसी के समय में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह लगातार अपने और राघव की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
2023 में कपल ने की थी शादी
परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी की थी। कपल की शादी में बॉलीवुड और राजनीति के कई लोग शामिल हुए थे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति आखिरी बार फिल्म 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।