साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्म 'फौजी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही थी जिसे रोकना पड़ा। शूटिंग से पहले सड़क हादसे में 1 क्रू मेंबर की मौत और 5 लोग घायल हो गए।
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की टीम शूटिंग के लिए रामोजी फिल्म सेटर की ओर जा रही थी। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। यह घटना चाउटुप्पल पुलिस स्टेशन के पास हुई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद शूटिंग रोक दी गई है।
यह भी पढ़ें: उम्र में सबसे छोटी कमाई में अव्वल, कौन हैं 'ग्लोरी' की यह अभिनेत्री?
पीरियड ड्रामा है फिल्म 'फौजी'
फिल्म का लगभग 80% काम पूरा हो चुका है। सिर्फ ऐक्शन सीक्वेंस ही बाकी हैं। फिलहाल मेकर्स की तरफ से इस हादसे को लेकर कोई ऑफिशियल सामने नहीं आया है।
यह एक पीरियड ड्रामा मूवी है। 'फौजी' का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी 'आजाद हिंद फौज' पर आधारित है। इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ मिथुन चक्रवर्ती, इमानवी, जया प्रदा और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: इरफान की मौत के 6 साल बाद फिल्म 'द लास्ट टेनेंट' हुई रिलीज, फ्री में कहां देखें?
प्रभास की अपकमिंग फिल्में
प्रभास की फौजी के अलावा 'स्पिरिट' भी पाइपलाइन में हैं। स्पिरिट को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। प्रभास के साथ इस फिल्म में तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आने वाले थीं लेकिन उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी जिसे मेकर्स ने मानने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्हें फिल्म से हटा दिया गया।
