नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है।

 

'रामायण' को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है। इस फिल्म के जरिए 'रामायण' को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी है। इस फिल्म में राम, सीता, लक्ष्मण और रावण का किरदार निभाने वाले स्टार्स के बारे में लोग जानते हैं लेकिन इनके अलावा कौन से कलाकार किस किरदार में नजर आएंगे? आइए इसके बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'बच्चों को अकेला छोड़ दो', बेटी की ट्रोलिंग पर संजय गुप्ता की पत्नी की अपील

'रामायण' में नजर आएंगे ये कलाकार

अरुण गोविल

 

अरुण गोविल ने रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाया था। भगवान राम के रूप में आज भी दर्शकों को अरुण गोविल याद है। फिल्म 'रामायण' में अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। राजा दशरथ के किरदार में वह बिल्कुल फिट बैठ रहे हैं।

 

काजल अग्रवाल

 

अभिनेत्री काजल अग्रवाल मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अभी तक मेकर्स ने फिल्म से उनका लुक रिवील नहीं किया है। काजल की गिनती साउथ इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्रियों में होती हैं। उन्हें इस नए अंदाज में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

 

रकुलप्रीत सिंह

 

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। वह इस किरदार को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर शेयर की है।

 

लारा दत्ता

 

इस फिल्म में लारा ने राजा दशरथ की छोटी पत्नी कैकेयी का किरदार निभाया है। रामायण में कैकेयी की वेषभूषा को मार्डन टच दिया गया है जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।

 

शीबा चड्ढा

 

फिल्म में शीबा मंथरा का महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। उन्हें इस किरदार में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है। मेकर्स ने फिल्म से उनका लुक शेयर कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: King: 'तू मिल जाए' देख याद आया 'बेशर्म रंग' गाना, शाहरुख और दीपिका लगे बोरिंग

 

सनी देओल

 

सनी देओल फिल्म में हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। पहले पार्ट में हनुमान की छोटी सी भूमिका है। सनी देओल को इस नए अंदाज में देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित है। फिल्म में मोहित रैना, राजीव कुमार, सोनल झा समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

'रामायण' एडवांस बुकिंग

'रामायण' को एडवांस बुकिंग में दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म पहले दिन 75 करोड़ की कमाई कर सकती हैं।