रामायण के मेकर्स ने करवा चौथ के मौके पर फिल्म का नया गाना 'जुड़ी जोड़ी' रिलीज किया है। इस गाने में भगवान राम और माता सीता की शादी को दिखाया गया है। इस गाने को दर्शकों को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। इस गाने में भक्तिपूर्ण माहौल और पारंपरिक वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल किया है। गाने में मिथिला की संस्कृति की झलक भी देखने को मिली है। कुमार विश्वास ने गाने को लिखा है। इस गाने को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है।

 

श्रेया घोषाल ने अपनी जादुई आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया है। श्रेया ने इस गाने को सिर्फ हिंदी में गाया है। हीर ने तमिल में गाया है, जबकि सिरीशा भगवतुला ने तेलुगु वर्जन में  आवाज दी है। अमृता सुरेश और पूजा वैद्यनाथ ने मलयालम और कन्नड़ में गाया है।

 

यह भी पढ़ें: 'परदेसियों से न अखियां मिलाना' को 3 वर्जन में क्यों रिकॉर्ड किया गया था?

 

लोगों को कैसा लगा गाना?

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस गाने को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'इसमें भगवान राम और सीता कमाल लग रहे हैं जिसके साथ लिरिक्स पूरी तरह से मैच कर रहे हैं।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'श्रेया घोषाल ने फिर से कमाल कर दिया।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'मंगल रंग से बहुत बेहतर है।' कुछ लोगों का कहना है कि श्रेया की आवाज उतनी प्रभावशाली नहीं लग रही है।

 

 

 

 

 

 

'मंगल रंग' की हुई थी आलोचना

मेकर्स ने इससे पहले गाना 'मंगल रंग' रिलीज किया था जिसे दर्शकों ने नेगेटिव रिव्यू दिया था। लोगों का कहना था कि भगवान राम के गाने में कव्वाली क्यों है। इस वजह से गाने के लिरिसिस्ट कुमार विश्वास और कंपोजर एआर रहमान को जमकर ट्रोल किया गया था। एआर रहमान ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने अपने काम को पूरी मेहनत के साथ किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं काम पर ध्यान देती हूं', अनु कपूर के 'दुधिया बदन' वाले कमेंट पर बोलीं तमन्ना

5 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

'रामायण' को दो भांगों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होगा। जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर , साई पलल्वी, यश, सनी देओल, रवि दुबे मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।